फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine hundred liters of raw Three prisoners with alcohol

नौ सौ लीटर कच्ची शराब के साथ तीन बंदी

Mon, 02 May 2016 10:18 PM IST
ब्यूरो पलियाकलां।
ब्यूरो पलियाकलां। Updated Mon, 02 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Nine hundred liters of raw Three prisoners with alcohol
कच्ची शराब - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
ट्रक के ट्यूब में भर कर ले जा रहे थे बेचने
थाना पुलिस ने क्षेत्रीय ग्राम पटिहन से नौ सौ लीटर कच्ची शराब ले जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब ट्रक के ट्यूब में रखी गई थी। तीनों आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है। 
एसआई व्यास यादव, सिपाही रामशरण तिवारी, रिजवान अहमद, सिराजुद्दीन अंसारी, जेडी सिंह आदि पुलिस बल ने क्षेत्रीय ग्राम पटिहन में मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। वहां पर ट्रक के ट्यूब में कच्ची शराब भरकर उसे ले जा रहे ग्राम पटिहन निवासी मनोज पुत्र श्रीचंद्र के साथ ही त्रिकोलिया निवासी संदीप पुत्र शत्रुघन व लालचंद्र पुत्र घुरई को पकड़ लिया। ट्यूब में नौ सौ लीटर कच्ची शराब मिली है। पुलिस ने तीनों को आबकारी एक्ट में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 बता दें कि इलाके में कच्ची शराब का कारोबार चरम पर है और आबकारी महकमा हाथ पर हाथ धरे बैठा है। ग्रामीणों की मानें तो वह आबकारी महकमा सिर्फ कोरम पूरा करने को कुछ छोटे कारोबारियों को पकड़ लेता है और बड़े कारोबारी आराम से कच्ची शराब का धंधा करने में मस्त रहते हैं। आरोप है कि इसके एवज में आबकारी महकमे को मासिक सुविधा शुल्क मिलता रहता है। फिलहाल पुलिस ने इन दिनों कच्ची शराब के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। इससे इसके कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed