फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Naxalites prevent convoy, CBI probe sought

आला अफसरों का काफिला रोका, सीबीआई जांच की मांग

Tue, 28 Mar 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अमीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अमीरनगर Updated Tue, 28 Mar 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Naxalites prevent convoy, CBI probe sought
डीएम और एसपी - फोटो : अमर उजाला
आला अफसरों का काफिला रोका, सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन

रेप के बाद दो बच्चियों की हत्या का मामला: डीएम, एसपी के साथ पीड़ित परिवार से मिले, घटनास्थल देखा, आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन
पुलिस ने कई संदिग्धों को उठाया, पूछताछ में जुटी

मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रेप के बाद दो सगी नाबालिग बहनों की गला काटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को दबोचा है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। उधर सोमवार को डीएम आकाशदीप एसपी के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर लौट रहे थे तो रास्ते में आरोपी प्रधान के घर वालों ने दर्जनों लोगों के साथ उनका काफिला रोक लिया और मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। इस पर अफसरों ने उन्हें निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के एक गांव की दो नाबालिग बहनें शनिवार को गेहूं की बालियां (सीला) बीनने गईं थीं, जहां दरिंदों ने रेप के बाद दोनों की गला काटकर हत्या कर दी थी। रविवार की सुबह दोनों के शव खेत में मिले थे। इस डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सोमवार को डीएम आकाशदीप एसपी के साथ पहले गांव पहुंचे और परिवार वालों से बातचीत की। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद अफसरों ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वे लौट रहे थे तो बस्तौली-मूड़ा खालसा मार्ग पर घटना के आरोपियों के समर्थन में लोगों ने उन्हें रोक लिया कहने लगे कि मामले में प्रधान और कुछ लोगों को रंजिशन फंसाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि बिना जांच पड़ताल किए कोई कार्रवाई न की जाए।    
विज्ञापन

000000
गमगीन माहौल में दफन हुए शव 
रेप के बाद हत्या का शिकार हुईं दोनों नाबालिग बहनों के शव पोस्टमार्टम के बाद जब पुलिस सुरक्षा में गांव पहुंचे तो बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। वहां मौजूद हरेक व्यक्ति की आंखें नम थीं। सभी घटना को अंजाम देने वाले को कोस रहे थे। सोमवार को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच दोनों शवों को दफन कर दिया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000
गांव में एहतियातन तैनात है भारी फोर्स 
गांव में मौजूदा और पूर्व प्रधान के बीच उभर कर सामने आई गुटबंदी को लेकर प्रशासन अलर्ट है। गांव में एहतियातन भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो सके। पुलिस हर गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है। 
0000
नाम मात्र को स्कूल गईं छात्राएं 
दो सगी बहनों की रेप के बाद हत्या से आधी आबादी दहशत में है। इसका असर सोमवार को देखने को मिला। जब स्कूल खुले तो गांव से नाम मात्र को छात्राएं स्कूल के लिए अपने घरों से निकली। दोनों मृत बालिकाएं गांव के ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 8 और प्राथमिक विद्यालय में कक्षा पांच की छात्रा थी।

0000000
कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी कोई ठोस तथ्य सामने नहीं आए हैं। हर पहलू पर जांच की जा रही है। पीड़िता परिवार के घर आने-जाने वाले लोगों से भी पूछताछ हो रही है। घटना के खुलासे में महिला पुलिस की टीम भी लगाई गई है। 
-एलडी भारती, सीओ-मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed