{"_id":"ce7914e2c4b5127e83e37aa95f509167","slug":"my-shot-dead-buffalo-graze-crop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल चरते देख भैंस को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फसल चरते देख भैंस को गोली से उड़ाया
महेवागंज।
Updated Sun, 28 Feb 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं के खेत में भैंस को घुसा देखकर एक किसान इस कदर नाराज हुआ कि उसने भैंस को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना सदर कोतवाली के बिदौरा गांव में हुई। पशुपालक की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किसान को हिरासत में ले लिया है।
बिदौरा निवासी लायक अली ने चौकी पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रविवार की सुबह वह पशुबाड़े से निकालकर मवेशियों को खुले मे बांध रहा था। इस बीच एक भैंस रस्सी तोड़कर भाग खड़ी हुई। जब तक उसे पकड़ता वह गांव निवासी बलकार सिंह के गेहूं के खेत में घुस गई। आरोप है कि खेत में भैंस को चरते देख बलकार सिंह ने लाइसेंसी बंदूक से भैंस को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। इस बीच ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। साथ ही पशुपालक को भैंस दफनाने को कहा। इस घटना से दोनों पक्षों में तनाव बना है।