फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Murder accused him of threatening

हत्या के आरोपियों पर धमकाने का आरोप

Wed, 21 Oct 2015 10:22 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 21 Oct 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
Murder accused him of threatening
मोहम्मदी क्षेत्र के गांव बड़खर में हुए मनमोहन हत्याकांड में अभी तक फरार चल रहे दो हत्यारोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीं पुलिस भी आरोपियों को पकड़ने के बजाय खामोश बैठी है। पीड़ित परिवार ने डीएम और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर हत्यारोपियों द्वारा जानमाल की धमकी देने और पुलिस पर निष्क्रियता के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि 15 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे बड़खर निवासी मनमोहन अग्निहोत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें पुलिस ने गांव के ही नामजद अभियुक्त अखिल चौबे, मुकेश चौबे और अनुराग के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मामले में अभी तक मुख्य अभियुक्त अखिल की गिरफ्तारी हो सकी हैै। जबकि दो सह अभियुक्त मुकेश और अनुराग फरार हैैं। मृतक की मां सरस्वती और पत्नी प्रीती देवी सहित पूरे परिवार ने मोहम्मदी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैैं। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि फरार अभियुक्त रात को गांव आते हैं और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं। मोहम्मदी पुलिस को कई बार सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बल्कि पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही हैै। पीड़ित परिवार ने शीघ्र फरार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

हत्यारोपी पहले भी कर चुके हैं कत्ल
मृतक की मां सरस्वती देवी ने बताया है कि हत्यारोपी पेशेवर हत्यारे है। उन्होंने 1999 में होमगार्ड विजय गिरि की गांव में गोली मारकर हत्या कर दी थी। होमगार्ड ने मरने से पूर्व कलमबंद बयान भी दर्ज कराए थे, जिसका मुकदमा अभी कोर्ट में विचाराधीन है। इसके अलावा अभियुक्तों के चचेरे भाई उमाशंकर उर्फ नन्हें ने 1980 में मृतक के ताऊ मेवाराम की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसमें अभियुक्त को 20 वर्ष की सजा हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed