{"_id":"1866c80ba0246b58fb44fed592334b83","slug":"mohammadi-aged-in-sliced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहम्मदी में वृद्ध को बांके से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहम्मदी में वृद्ध को बांके से काट डाला
मोहम्मदी
Updated Sun, 11 Jan 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में चार हमलावरों ने छप्पर के नीचे सो रहे ललतू (65) को बांके से कई प्रहार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाते समय वृद्ध ने रास्ते में दम तोड़ दिया। आरोप है कि सीओ चकबंदी मोहम्मदी में जमीन का मुकदमा हारने केे बाद हमलावरों ने वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
मोहम्मदी क्षेत्र के गांव गुलरिया परवस्तनगर निवासी ललतू (65) शनिवार की रात करीब साढ़े 11 बजे घर के बाहर पड़े छप्पर के नीचे सो रहा था। इसी दौरान हमलावरों ने धावा बोलकर बांके से कई प्रहार कर वृद्ध को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हमलावरों ने ललतू के दाहिने हाथ की चार उंगलियां भी काट दी। गंभीर रूप से जख्मी ललतू को लेकर घरवाले रात में ही मोहम्मदी कोतवाली पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें सीएचसी भेजा। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घरवाले ललतू को जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। ललतू के भतीजे रामकृष्ण ने गांव के ही जैजेराम, संतराम, सतेंद्र तथा गयाप्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रामकृष्ण का आरोप है कि चार बीघा जमीन हड़पने की खातिर सीओ चकबंदी के यहां चल रहा मुकदमा हारने के बाद नामजद आरोपियों ने एसओसी के यहां मुकदमा दायर किया था। लेकिन मुकदमे का फैसला आने से पहले ही विपक्षियों ने ललतू को मौत के घाट उतार दिया।