फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   MLA representative wife Including four women robbed

विधायक प्रतिनिधि की पत्नी समेत चार महिलाओं से लूट

Fri, 17 Apr 2015 07:09 PM IST
निघासन
निघासन Updated Fri, 17 Apr 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
मार्निंगवाक पर निकली सपा विधायक केजी पटेल के प्रतिनिधि की पत्नी और उनकी तीन सहेलियों से बाइक सवार तीन बदमाशों ने गले में पड़ी सोने की चेन और मंगलसूत्र लूट लिए हैं। भागने के दौरान सड़क पर गिरने से दो महिलाओं को चोटें भी आईं हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

निघासन विधायक केजी पटेल के प्रतिनिधि राकेश बाथम की पत्नी कनकलता, ब्राह्मण समाज के प्रदेश सचिव गोपाल शंकर पांडे की पत्नी अमिता आभा और व्यापारी मुकेश शर्मा की पत्नी बबली और मनोज पांडे की बहन शोभा रोज की भांति शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे सिंगाही रोड़ पर मार्निंगवाक पर निकली थीं। सहतेपुरवा के पास शिवमंदिर के आगे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और महिलाओं को देखकर बाइक रोक दी। तमंचा दिखाकर महिलाओं से चैन आदि छीनने के लिए आगे बढ़े। बदमाशों को आता देखकर महिलाएं भागने लगीं, तभी पैर फिसलने से कनकलता और शोभा जमीन पर गिर गईं। बदमाशों ने गले में पड़ा मंगलसूत्र और सोने की चेन छीन ली। शोर सुनकर मंदिर का पुजारी लाठी लेकर आ गया और बदमाशों का पीछा किया। बदमाश बाइक से सहतेपुरवा की तरफ भाग गए। राकेश बाथम ने बताया कि मामले की सूचना पलिस को दी गई है। एसओ ने बताया कि बदमाशों की तलाश में एक टीम गठित की है, जो जल्द ही घटना का खुलासा करेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed