फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Missing young man suspected of kidnapping

लापता युवक के अपहरण का शक

Thu, 07 Jan 2016 11:06 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 07 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Missing young man suspected of kidnapping
शहर से सटे गांव छाउछ निवासी लापता जितेंद्र वर्मा उर्फ जीतू का छह दिन बाद भी सुराग नहीं लगा हैै। जबकि उसकी कार और मोबाइल हरगांव चीनी मिल के पास शराब दुकान के सामने से लावारिस हाल में दूसरे दिन बरामद हुई थी। इस मामले में हरगांव पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है, लेकिन जांच में हीलाहवाली कर रही है। लिहाजा पीड़ित परिवार वाले सदर कोतवाली में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराना चाह रहे हैं। बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार वालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है, जिस पर एसपी अखिलेश चौरसिया ने समुचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

छाउछ निवासी सुरेंद्र कुमार वर्मा ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि उसका भाई जितेंद्र वर्मा उर्फ जीतू एक जनवरी 2016 को शाम पांच बजे अपनी कार से दावत में हरगांव गया था। दूसरे दिन शनिवार को हरगांव निवासी परिचित सोनू ने फोन कर सूचना दी कि जीतू की कार चीनी मिल के पास शराब दुकान के सामने खड़ी है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो कार खड़ी मिली, लेकिन जीतू का कोई पता नहीं चला। कार में उसका मोबाइल और कार की चाभी मिली थी। परिस्थितियों के मुताबिक सुरेंद्र वर्मा ने जीतू के अपहरण की आशंका जताते हुए हरगांव पुलिस को सूचना दी, लेेकिन सिर्फ गुमशुदगी दर्ज कर खानापूर्ति कर दी गई। जबकि जीतू के साथ किसी अप्रिय घटना की आशंका से परिवार वाले भयभीत हैं। ऐसे में पीड़ित सुरेंद्र वर्मा ने सदर कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सदर कोतवाली पुलिस इसे हरगांव क्षेत्र का मामला बता रही है। इससे नाराज परिवार वालों और ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को विलोबी मेमोरियल हाल परिसर में प्रदर्शन कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की, जिसके बाद एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया गया।
विज्ञापन

एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि परिवार वालों की मांग को ध्यान में रखते हुए अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। साथ ही लापता युवक की गंभीरता से तलाश करने के निर्देश सदर कोतवाली पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed