{"_id":"d3d7b14833dc6004c6e8181d20a2c11a","slug":"minor-dispute-moved-stones-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में चले ईंट-पत्थर, चार जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में चले ईंट-पत्थर, चार जख्मी
बांकेगंज।
Updated Thu, 02 Apr 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मैलानी के बांकेगंज पुलिस चौकी अंतर्गत गांव राजनगर में भूमि को लेकर हुए विवाद में दो पड़ोसियों में ईंट पत्थर चले, इसमें पिता-पुत्री, मां-बेटी समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा।
गुरुवार की दोपहर गांव राजनगर में घर के बगल में पड़ी जमीन को लेकर पड़ोसी रामचंद्र और राजकुमार के परिवारों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों परिवारों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे, इसमें दोनों पक्षों के मुन्नी देवी पत्नी रामचंद्र, सुरसता (18), राजकुमार और पुत्री गोल्डी (20) घायल हो गए। ग्रामीणों और राहगीरों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस चौकी पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत किया। चारों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी। उधर पुलिस चौकी इंचार्ज इकबाल हैदर ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।