{"_id":"5752d8cf4f1c1bd649109977","slug":"merchant-s-house-half-a-million-in-cash-including-the-theft-of-five-million","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर से डेढ़ लाख की नकदी समेत पांच लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी के घर से डेढ़ लाख की नकदी समेत पांच लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्नी और बच्चे रिश्तेदारी में गए थे, घर में पड़ा था ताला
पत्नी जब लौटकर आई तो हुई जानकारी
मिश्राना में चोरी और बाजूडीहा गांव में दो स्थानों पर हुई डकैती की घटना को 24 घंटे भी नहीं बीत पाए थे कि चोरों ने एक बार फिर सदर कोतवाली पुलिस को चुनौती दे दी। दिनदहाड़े बंद पड़े मोहल्ला शिवकॉलोनी निवासी व्यापारी नीरज चौरसिया के घर चोर दीवार के सहारे घुस गए और कमरों में रखी अलमारियों का ताला तोड़कर 1.50 लाख की नकदी समेत करीब पांच लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी व्यापारी नीरज चौरसिया ने बताया कि उनकी सब्जी मंडी में कॉस्मेटिक की दुकान है। वह शुक्रवार की सुबह 10 बजे अपनी दुकान पर आ गए। पत्नी सोनी चौरसिया दो बच्चों के साथ शहपुरा कोठी स्थित रिश्तेदारी में गईं थी। घर के मेन दरवाजे पर ताला पड़ा हुआ था। दीवार के सहारे चोर घर में घुस गए और ग्रिल उखाड़कर कमरों के अंदर घुस गए। चोरों ने अलमारियों का ताला तोड़ दिया और 1.50 लाख रुपये, गले का हार, चार सोने की चूड़ी, चार झुमकी, तीन अंगूठी, पांच जोड़ी पायल, आठ जोड़ी बिछिया, दो सौ-सौ ग्राम की चांदी की प्लेट समेत करीब पांच लाख का सामान बटोर ले गए। उन्होंने बताया कि उसी दिन पत्नी जब शाम करीब साढ़े सात बजे घर वापस पहुंची और मेन गेट का ताला खोलकर अंदर गईं तो कमरे की ग्रिल टूटी देख उनके होश उड़ गए। कमरा खोल कर जब अंदर देखा तो अलमारियों के ताले टूटे और सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोरी की सूचना पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
ताबड़तोड़ घटनाओं से खुली पुलिसिंग की पोल
शहर में अपराधियों का बोलबाला है। अपराधी एक के बाद एक वारदात को आसानी से अंजाम दे रहे हैं। पुलिस सिर्फ लकीर पीटकर चुप बैठ जा रही है। यह हाल तब है कि जब शहर में ही डीएम, एसपी, एएसपी और सीओ भी रहते हैं। एसपी से लेकर सीओ तक भले ही शहर में कानून व्यवस्था ठीक होने का दावा कर रहे हों, लेकिन लगातार घटनाओं से यह बात साफ हो गया है कि शहर में गश्त व्यवस्था पूरी तरह से फेल है।