फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Medical students will now test panel

अब पैनल करेगा छात्रा का मेडिकल परीक्षण

Fri, 05 Aug 2016 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मैगलगंज खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/मैगलगंज खीरी। Updated Fri, 05 Aug 2016 09:38 PM IST
विज्ञापन
Medical students will now test panel
rape - फोटो : amar ujala
मैगलगंज गैंगरेप का मामला
विज्ञापन

मेडिकल रिपोर्ट पर भाजपा नेताओं की आपत्ति के बाद पैनल गठित
परिवार वालों की मांगों पर एसपी ने गठित कराया पैनल 
दरोगा और महिला सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग


औरंगाबाद के तीन युवकों द्वारा दसवीं की छात्रा से गैंगरेप के मामले में अब तीन डॉक्टरों का पैनल छात्रा का मेडिकल परीक्षण करेगा। यह परीक्षण शनिवार को होगा। पहले भाजपाइयों की आपत्ति और फिर परिवार वालों की मांग पर एसपी ने पैनल गठित करने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को छात्रा के आरोप के बाद कराए गए मेडिकल परीक्षण में रेप के आरोप के पुष्टि नहीं हुई है। छात्रा के प्राइवेट पार्ट या शरीर में चोट के निशान भी नहीं है। जिला भाजपा कमेटी ने ने चौकी इंचार्ज औरंगाबाद एवं महिला सिपाही पर मेडिकल में हीलाहवाली करने का आरोप लगाते हुए मेडिकल रिपोर्ट पर सवाल उठाए थे। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई और छात्रा का मेडिकल डॉक्टरों के पैनल से कराने की मांग की थी।
थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने औरंगाबाद निवासी शिवम, सुमित और अनीस पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। पुलिस पर आरोप है कि उसने गैंगरेप के बजाए छेड़खानी में तहरीर लिखाई और उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की। फिर शाम चार बजे कोर्ट में बयान कराने के बाद मेडिकल कराने के मिले आदेश के बावजूद चौकी इंचार्ज और महिला सिपाही किशोरी को शाम सात बजे तक इधरउधर घुमाते रहे। भाजपाइयों को दरोगा और महिला सिपाही किशोरी के साथ बस स्टैंड पर मिले थे। पूर्व मंत्री रामकुमार वर्मा के हस्तक्षेप के बाद रात करीब आठ बजे किशोरी का मेडिकल हुआ। 
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम किशोरी अवस्थी के नेतृत्व में किशोरी के घर पहुंचा और घटना की जानकारी ली। भाजपा नेताओं ने मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए चौकी इंचार्ज औरंगाबाद और एक महिला सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने सीओ मोहम्मदी मनोज कुमार से मेडिकल रिपोर्ट और चौकी इंचार्ज की भूमिका पर सवाल उठाया। इस पर सीओ मितौली ने पैनल से मेडिकल कराने और चौकी इंचार्ज की भूमिका की जांच कराने का आश्वासन दिया। उधर, जिला प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाध्यक्ष को सौंप दी है। उन्होंने तीन दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रतिनिधि मंडल में मोहम्मदी के भाजपा नेता श्याम किशोर अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष सुधा शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख पुष्पा सिंह, अनुराग मिश्र, पन्नालाल अग्रवाल, अनूप शुक्ला, अनिल यादव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि नहीं हुई है। शरीर पर भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिवार वालों की मांग पर तीन डॉक्टरों के पैनल से शनिवार को छात्रा मेडिकल कराया जाएगा। 
- अखिलेश चौरसिया, एसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed