फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Meat smuggler The young man caught drink

मांस तस्कर को युवक ने पकड़ा, जाम

Sun, 04 Oct 2015 11:31 PM IST
संसारपुर
संसारपुर Updated Sun, 04 Oct 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Meat smuggler The young man caught drink
मैलानी थाना क्षेत्र के गांव बोझिया निवासी एक युवक ने बाइक पर तेज गति से जा रहे प्रतिबंधित मांस तस्कर को पकड़ कर संसारपुर चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। तस्कर के विरोध में ग्रामीणों ने चौकी का घेराव कर रोड जाम कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी मुकेश दोपहर को खेत से काम निपटाकर घर जा रहा था। रास्ते में गांव के पश्चिम बरमबाबा स्थान के पास तेज गति से दो बाइकों पर सवार चार लोग जा रहे थे। युवक ने एक बाइक को रोकने का प्रयास किया तो बाइक चालक ने उसके ऊपर बाइक चढ़ा दी। अनियंत्रित हुई बाइक पर पीछे बैठा युवक बोरा सहित गिर गया। युवक ने बाइक सवार से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड़वारा निवासी इसरार है। वह अपने साथियों के साथ गांव से दो बाइकों पर प्रतिबंधित मांस भरकर बिक्री करने जा रहा था। दोनों बाइक सवार मय वाहन फरार हो गए। मुकेश ने मांस तस्कर इसरार को पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ देर बाद वहां काफी संख्या में भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज और मांस तस्करों के विरोध में ग्रामीणों ने चौकी का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ देर बाद भाजपा नेता सुरजनलाल वर्मा के नेतृत्व में भीड़ ने पीलीभीत बस्ती नेशनल हाईवे जाम कर दिया, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ अवनीश्वरचंद श्रीवास्तव, गोला कोतवाल एके उपाध्याय, मैलानी इंस्पेक्टर एसएन द्विवेदी सहित कई थानों की पुलिस पहुंच गई। लगभग पौन घंटे बाद जाम खुला तो यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने गोला गन्ना सहकारी समिति के अध्यक्ष सुरेशचंद वर्मा उनके पुत्र अखिलेश वर्मा सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया है।
मैलानी एसओ एसएन द्विवेदी ने बताया कि गांव के युवक ने प्रतिबंधित मांस ले जाने वाले को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द किया है। रोड जाम करने वाले लोगों को हिरासत में लिया गया, उनका चालान भेजा जाएगा।  

नहीं रुक रही भुड़वारा से प्रतिबंधित मांस की तस्करी
संसारपुर। गोला के समीप गांव भुड़वारा में प्रतिबंधित पशुओं की हत्या कर मांस की तस्करी का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। गांव में गन्ने के खेतों में प्रतिबंधित पशुओं की हत्या कर मांस जिला ही नहीं गैर जिलों में तस्करी के माध्यम से भेजा जाता है। गांव में प्रतिबंधित पशुओं की हत्याएं गोला पुलिस नहीं रोक पा रही है। जबकि गांव में प्रतिदिन प्रतिबंधित पशुओं को लाकर हत्या की जाती है। बोझिया के जिस युवक ने बाइक सवार तस्कर को रोका था उसने बताया कि वह गोला होकर ही निकला है। इस पर गोला पुलिस की निगाह नहीं गई। इससे और अधिक निष्क्रियता का प्रमाण क्या हो सकता है। गोला सर्किल की कई थानों की पुलिस भुड़वारा के तस्करों को पकड़कर चालान भेज चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed