फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Meat of bovine animals Meet people raging on

गोवंशीय पशु का मांस  मिलने पर भड़के लोग

Thu, 07 Jul 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो निघासन ।
अमर उजाला ब्यूरो निघासन । Updated Thu, 07 Jul 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Meat of bovine animals Meet people raging on
गाय - फोटो : pti
गुस्साए लोगों को एसओ ने समझाकर कराया शांत 
विज्ञापन

गुरुवार सुबह बिनौरा गांव के उत्तर गन्ने के एक खेत में गोवंशीय पशु का मांस मिलने पर लोग भड़क उठे। वहां तमाम लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंचे एसओ ने लोगों को समझाकर किसी तरह से शांत कराया। ग्रामीणों ने गांव के छह लोगों के खिलाफ गोवंशीय पशु की हत्या करके मांस बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

गुरुवार सुबह निघासन कोतवाली के बिनौरा गांव के कुछ लोग घास छीलने गांव के उत्तर खेतों की तरफ गए थे। वहां उनको एक खेत में मांस के टुकड़े, कुछ हड्डियां और तमाम खून बिखरा पड़ा मिला। इसकी जानकारी पाकर वहां तमाम लोगों की भीड़ लग गई। नाराज लोगों ने इसकी इत्तिला पुलिस को दी। इसके बाद एसओ मनोज सिंह समेत अन्य पुलिसवाले मौके पर पहुंचे। एसओ ने लोगों को समझाकर शांत किया और तहरीर मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद अशोक माजिद, गोपाल नबी, हसन, दयाशंकर और मेराज आदि ने गांव के आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed