फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Maz and Faisal are now behind bars in harsh prison

सींखचों के पीछे कड़े पहरे में हैं माज और फैजल

Sun, 05 Mar 2017 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 05 Mar 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
Maz and Faisal are now behind bars in harsh prison
file photo - फोटो : अमर उजाला
चीफ बार्डर और एक बंदी रक्षक कर रहे निगरानी
विज्ञापन

आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के आरोप हैं बंद हैं दोनों आरोपी

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोपी माज और फैजल को जेल में बंदियों से अलग विशेष सुरक्षा में रखा गया है। जेल के हेड बार्डर और एक बंदी रक्षक दोनों की 24 घंटे कड़ी निगरानी कर रहे हैं। 

बुधवार को मोहल्ला महाराजनगर निवासी माज अहमद ने एक आपत्तिजनक वीडियो व्हाट्सअप ग्रुप पर वायरल कर दी थी, हालांकि हरकत में आई पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी माज अहमद और उसके साथी फैजल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चोरी-चुपके आरोपियों को जेल भेजने से नाराज लोग गुरुवार पर सड़कों पर उतर आए और बवाल शुरू कर दिया था। इस दौरान आगजनी, तोड़फोड़ और फायरिंग भी हुई थी, जिसके बाद से शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। जेल में निरुद्ध बंदियों से खतरा भांपते हुए आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले के दोनों आरोपियों को जेल प्रशासन ने विशेष सुरक्षा में रखा है। जेल अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दोनों को बंदियों से अलग एक बैरक में रखा गया है। साथ ही हेड बार्डर (चीफ) और एक बंदी रक्षक को तैनात किया गया है, जो दोनों की 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed