{"_id":"a9b7dd76445081b4e10e1d0328ab4975","slug":"mauhall-bigarnai-ka-aaroop-gyapan-saunpa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल बिगाड़ने का आरोप, ज्ञापन सौंपा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
माहौल बिगाड़ने का आरोप, ज्ञापन सौंपा
लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 30 Jul 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर में धार्मिक स्थल निर्माण पर प्रशासन द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद विवाद थमा नहीं है। दोनों पक्षों केे बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन की रोक के बावजूद धार्मिक स्थल के वजूद को लेकर पेशबंदी तेज हो गई है, जिसके विरोध में दूसरे पक्ष ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय को सौंपते हुए कुछ लोगों के खिलाफ माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है।
अल्लीपुर गांव में ईद के मौके पर नमाज अदा करने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें एएसपी एपी सिंह और एसडीएम गोला विनोद गुप्ता ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया था। इसके साथ ही दोनों पक्षों पर 107/116 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई की गई थी। ग्रामीण परमेश्वरदीन, खेमकरन, योगेश कुमार, नीरज, रामपाल आदि ने आरोप लगाया है कि विवादित स्थल पर बगैर शासन की परमीशन के धार्मिक स्थल निर्माण के प्रयास बंद नहीं हुए हैं। बल्कि होलिका दहन स्थल और करबला की जमीन पर नमाज अदा करने की कोशिश की जा रही हैं। अधिकारियों के फैसले के उलट लोगों को बहकाकर माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में ग्रामीणों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।