{"_id":"d2d663769b0bfe640c13321f65de7967","slug":"masked-miscreants-rural-shackle-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने ग्रामीण को बांधकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकाबपोश बदमाशों ने ग्रामीण को बांधकर पीटा
खमरिया
Updated Tue, 15 Sep 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसानगर थाना क्षेत्र में नौरगंपुर और फूलपुर गांव के बीच ईसानगर-खमरिया मार्ग पर दर्जन भर नकाबपोश बदमाशों ने सोमवार की रात एक युुवक को पेड़ में बांधकर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद बदमाशों ने गांव में घुसने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों के एकजुट होने से वे फरार हो गए। ईसानगर पुलिस ने सूचना मिलने पर कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सोमवार की रात करीब आठ बजे नौरगंपुर निवासी तीरथ शौच के लिए खेत गया था। वहीं खेत में छिपे दर्जन भर बदमाशों ने तीरथ को पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर गांव वालों ने बदमाशों को ललकारा, जिससे वे धमकियां देते हुए भाग खड़े हुए। तीरथ को गंभीर हालत में ग्राम प्रधान ने सीएचसी खमरिया में भरती कराया। इसके बाद करीब 10 बजे बदमाश सिरसी गांव में घुसे, जहां ग्रामीणों ने बदमाशों को ललकारा तो वे भाग निकले। सूचना मिलते ही ईसानगर पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बदमाशों का पीछा किया, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी वे अंधेरे और गन्ने के खेतों का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। ग्रामीणों का आरोप है इस क्षेत्र में बदमाशों के गिरोह सक्रिय हैं। आए-दिन बदमाश लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं, लेकिन पुलिस इन मामलों का संज्ञान तक नहीं लेती। घटनाओं का खुुलासा तो दूर मामलों की रिपोर्ट तक नहीं लिखती है।
ईसानगर एसओ रामकुमार यादव ने घटना से इंकार करते हुए बताया कि ग्रामीण रात में हल्लाकर रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पहुंचा, लेकिन कोई बदमाश नहीं मिला। उधर, ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस ने तीन राउंड फायर करके बदमाशों को ललकारा था।
विज्ञापन
आखिर कब थमेगी लूट की घटनाएं....
1.आठ अगस्त 2015 को रसूलपुर निवासी रामकिशुन गुप्ता राजमिस्त्री से ऊंचगांव-भरेहटा के बीच शाम आठ बजे बदमाशों ने लूटपाट की।
2.नौै अगस्त 2015 को हसनापुर निवासी राममिलन तंबोली मूसेपुर बाजार से पान बेचकर वापस आ रहा था, जिसे बदमाशों ने बांधकर लूट लिया।
3.12 अगस्त 2015 को फूलपुर निवासी शंकर लाल और रामू राजपूत को लखीमपुर से वापस आते समय भरेहटा के पास बदमाशों ने लूट लिया।
4.16 अगस्त 2015 को फूलपुर निवासी अयोध्या प्रसाद औैर मुंशीलाल राजपूत को घर जाते समय भरेहटा के पास नकदी लूटकर बदमाशों ने दोनों को बांधकर खेत मे डाल दिया।
5.19 अगस्त को आशाराम मौर्य से बदमाशों ने लूटपाट की।
6.23 अगस्त को को भरेहटा निवासी प्रहलाद अपनी पत्नी और बेटी के साथ वापस लौट रहे थे तो बदमाशों ने रास्ते में रस्सी बांधकर रोका और नकदी लूट ली।