{"_id":"c396c0ba7ffa2d2b624599c509094b0c","slug":"married-missing-ball-came-into-the-tonsure-ceremony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला में मुंडन संस्कार में शामिल होने आई विवाहिता लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोला में मुंडन संस्कार में शामिल होने आई विवाहिता लापता
गोला गोकर्णनाथ।
Updated Sun, 21 Feb 2016 06:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़खर से पति के साथ मुंडन संस्कार में शामिल होने आयी विवाहिता लापता हो गई। पिता ने दामाद पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे गायब करने का आरोप लगाया है और पुलिस को तहरीर दी है।
लखनऊ के मोहल्ला बख्शी तालाब निवासी बहोरन गिरि ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उन्होंने पुत्री लक्ष्मीदेवी की शादी आठ वर्ष पूर्व बड़खर में बाबूगिरि के पुत्र सालिकराम गिरि के साथ की थी। कुछ दिन बाद ही दहेज की मांग को लेकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाने लगा।
बहोरन गिरि के अनुसार 15 फरवरी को सुबह उनके दामाद ने लक्ष्मी से कहा कि गोला में बुआ सास की पोती का मुंडन है, उसमें चलना है। दोनों मुंडन संस्कार में शामिल हुए पर उनकी पुत्री वहां से लापता हो गई।
विज्ञापन
बहोरन गिरि का आरोप है कि दामाद सालिकराम गिरि, समधी बाबूगिरि भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं, जिससे उन्हें आशंका है कि उनकी पुत्री को मारकर गायब कर दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।