{"_id":"57503a4e4f1c1b436610965b","slug":"married-in-lalpur-the-hanged-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालापुर में विवाहिता ने फांसी लगाई, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लालापुर में विवाहिता ने फांसी लगाई, मौत
अमर उजाला ब्यूरो -बेलरायां।
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के मानसा जिले में युवक ने लगाई फांसी
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
- पति-सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव लालापुर निवासी अजय कुमार की 20 वर्षीय पत्नी रामदेवी ने रस्सी का फंदा गले में डालकर कमरे के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। उधर, मृतका के मायके वालों ने दहेज की खातिर पुत्री को मारकर लटकाने का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है। पुलिस ने पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों को हिरासत में लिया है।
गांव लालापुर निवासी अजय कुमार ने बताया कि बुधवार की रात वह और परिवार के अन्य लोग घर के बाहर सो रहे थे। रात में किसी समय पत्नी रामदेवी कमरे के अंदर चली गई और रस्सी का फंदा गले में डालकर छत के कुंडे से लटकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी उन्हें सुबह तब हुई जब परिवार के लोग सोकर उठे और कमरे में गए तो देखा कि पत्नी का शव कुंडे से लटक रहा था। सूचना पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। थाना फूलबेहड़ के गांव राजापुर निवासी मृतका के पिता रंजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी 30 अप्रैल 15 को की थी। ससुराल वाले बाइक और नगदी की मांग को लेकर उसकी पुत्री को आए दिन पीटकर प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पुत्री की हत्या करने के बाद शव को आत्महत्या दर्शाने के लिए कुंडे से लटका दिया है। एसओ दिनेश यादव ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से पति और सास सावित्री देवी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है।