{"_id":"58b2e0c84f1c1bbc56830a94","slug":"married-fire-by-john-gave","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने आग लगाकर देदी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने आग लगाकर देदी जान
अमर उजाला ब्यूरो तिकुनियां।
Updated Sun, 26 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पति से हुए विवाद से नाराज थी महिला
पति से हुए विवाद से नाराज कोतवाली तिकुनियां के गांव बनवीरपुर निवासी शिवकुमार की पत्नी 35 वर्षीय मीरा देवी ने शनिवार की शाम खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगा ली, जिससे वह झुलस गई। घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
गांव बनवीरपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी शिवकुमार और उसकी पत्नी मीरा के बीच शनिवार की शाम किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज मीरा ने शाम करीब साढ़े छह बजे खुद पर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग लगा ली। चीखपुकार होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और बमुश्किल उसे बचाया। हालांकि इस दौरान घर में भी आग लग गई, लेकिन लोगों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ। इधर आग से झुलसी मीरा को परिवार वाले पहले पीएचसी, इसके बाद निघासन सीएचसी लाए, जहां से डॉक्टर ने लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रविवार की सुबह मीरा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर मृतका के पति का कहना है कि पत्नी गैस पर खाना बना रही थी। इसी बीच आग लगने से वह झुलस गई और उसकी मौत हो गई।