{"_id":"5888d2554f1c1b3e0fcf4705","slug":"married-deaths-destroyed-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में जलकर विवाहिता की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में जलकर विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो ईसानगर।
Updated Wed, 25 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
नोएडा में आग में खाक एक्सपोर्ट कंपनी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मायके वालों का है दहेज की खातिर जलाकर मार डालने का आरोप
गांव सिकटिहा निवासी बबलू सिंह की 23 वर्षीय पत्नी अंशिका की घर के अंदर संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज की खातिर विवाहिता को मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की ओर से पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
थाना मितौली के गांव बबौना निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री अंशिका की शादी थाना ईसानगर के गांव सिकटिहा निवासी बबलू सिंह के साथ 13 जुलाई 16 को की थी। पति और ससुराल के लोग दहेज को लेकर उसकी पुत्री के साथ मारपीट करते थे। पुत्री ने प्रताड़ना की शिकायत मायके में की, जिस पर उसके ससुराल वालों को समझाया बुझाया गया, लेकिन वे लोग नहीं माने। आरोप है कि मंगलवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे उसकी पुत्री पर मिट्टी का तेल डाल दिया और आग लगा दी, जिससे पुत्री अंशिका की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुत्री की मौत के दो घंटे बाद घर वालों ने मौत की सूचना दी। जिस पर वे लोग जब मौके पर पहुंचे तो उसकी पुत्री मृत पड़ी हुई थी। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से पति, सास, मोहित, मोहित की पत्नी, दीपू के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।