{"_id":"577fe2244f1c1b6e697fcebb","slug":"married-burnt-dead-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता की मौत
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 08 Jul 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अस्पताल में शव छोड़कर भाग निकले ससुराली जन
- मायके वालों ने लगाया जलाकर मार डालने का आरोप
थाना फरधान क्षेत्र के गांव रजवापुर निवासी महेंद्र सिंह की 20 वर्षीय पत्नी सुघारा देवी की संदिग्ध हालात में झुलस गई। ससुराल वालों ने उसे गंभीर हालत में लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद ससुराल वाले शव छोड़कर जिला अस्पताल से रफू चक्कर हो गए। मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर मिट्टी का तेल डालकर विवाहिता को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना फूलबेहड़ के गांव ढाकी निवासी संता सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री सुघारा देवी की शादी आठ महीने पहले थाना फरधान के गांव रजवापुर निवासी महेंद्र सिंह के साथ की थी। आरोप है कि पति और ससुराल के अन्य लोग दहेज में बाइक की मांग को लेकर उसकी पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। पुत्री ने प्रताड़ना की कई बार शिकायत मायके में की तो उसके ससुराल वालों को समझाया-बुझाया गया, लेकिन वह नहीं माने। शुक्रवार की सुबह उसकी पुत्री पर मिट्टी का तेल डाल दिया और आग लगा दी। जिससे वह झुलस गई। ससुराल वाले उसे जिला अस्पताल में लाए, जहां पुत्री ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने उन्हें मामले की जानकारी दी। जिस पर जब वह जिला अस्पताल पहुंचे तो पता लगा कि ससुराल वाले शव छोड़कर जिला अस्पताल से फरार हो गए। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की तहरीर अभी पुलिस को नहीं दी गई है।