फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married bodies found hanging from a tree in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में विवाहिता का  पेड़ से लटकता मिला शव

Mon, 16 Jan 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  बेहजम।
अमर उजाला ब्यूरो  बेहजम। Updated Mon, 16 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Married bodies found hanging from a tree in mysterious circumstances
dead body
शौच के लिए घर से गई थी महिला
विज्ञापन

थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव मुड़िया निवासी नेतराम की पत्नी 25 वर्षीय अंजू देवी का संदिग्ध हालात में शव पास के गांव मालीपुर के निकट खेतों में लगे पेड़ से लटकता मिला। मृतका के पैर जमीन से लगे हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने हत्या के बाद शव लटकाने की आशंका जताई है। 

अंजू देवी रविवार की शाम छह बजे शौच के लिए गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। घर वालों ने उसकी कोई तलाश भी नहीं की। सोमवार की सुबह 500 मीटर दूर स्थित गांव मालीपुर के लोग जब शौच के लिए गए तो विवाहिता का आम के पेड़ से लटकता हुआ शव देखा। उसके गले में उसी की साड़ी का फंदा कसा था और उसका एक सिरा डाल से बंधा हुआ था। विवाहिता के पैर जमीन पर लगे हुए थे। शव लटके होने की सूचना जब गांव में पहुंची तो कई ग्रामीण मौके पर जुट गए। मालपुर गांव के लोगों की सूचना पर नीमगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की। शव लटके होने की खबर पर मुड़िया के भी कई लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन मृतका के परिवार का कोई भी सदस्य नहीं पहुंचा। पुलिस काफी मशक्कत करने के बाद शव की शिनाख्त अंजू देवी के रूप में करवा सकी। शव लटका मिलने के बाद से उसके पति समेत परिवार के सभी लोग फरार हैं। एसओ नीमगांव आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि महिला का मायका बिहार में है। मायके वालों का पता लगाकर उन्हें सूचना भिजवाई जा रही है। मौके पर मौजूद परिस्थितिजन्य साक्ष्यों से प्रतीत होता है कि महिला की हत्या कर शव को लटकाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed