{"_id":"a21ad2602f7015e4e66d775c9a8dc66b","slug":"many-millions-of-homes-the-cargo-carried-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई घरों से लाखों का माल ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई घरों से लाखों का माल ले गए
पलियाकलां
Updated Tue, 17 Mar 2015 05:33 PM IST
विज्ञापन
चोरों का आतंक एक बार फिर शुरू हो गया है। सोमवार की रात चोरों के एक गिरोह ने सरखना गांव में धावा बोल कर करीब आधा दर्जन घरों को अपना निशाना बनाया। चोर लाखों रुपये का माल लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई हैै। गांव में दहशत है।
इलाके में चोरों ने एक बार फिर सिर उठाया है। चोरों ने सोमवार की रात न्याय पंचायत मरुआ पश्चिम के सरखना में धावा बोला और अविनाश राना के घर से 12 हजार नकद, 15 साड़ी, सोने की मांग बेदी, सोने का हार, 200 ग्राम चांदी सहित तमाम जेवर, रामदेव , विनोद, गोपी, श्याम बिहारी आदि आधा दर्जन लोगों के घरों से लाखों रुपये का माल चोरी कर फरार हो गए। ग्रामीणों को चोरी की जानकारी सुबह हुई। चोरी का पता चलते ही गांव में दहशत फैल गई। मंगलवार सुबह पूर्व प्रधान रघुनाथ की आम के बाग में खाली बक्से पड़े मिले। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है
कपड़े बेचने वालों पर शक की सुई
ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को दिन में करीब तीन बजे दो लोग कपड़ा बेचने आए थे। वे लोग गांव में काफी देर रहे थे। ग्रामीणों को शक है कि चोरी में इन लोगों का भी हाथ हो सकता है।