{"_id":"58b038014f1c1b2b69b268f1","slug":"main-accused-arrested-youth-held-the-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं पकड़े गए युवक को भी छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं पकड़े गए युवक को भी छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Fri, 24 Feb 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
अगवा कर कमरे में बंद करने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ ने कहा, पीड़िता ने नहीं पहचाना, इसलिए छोड़ा
लड़की को अगवा कर छेड़छाड़ का मामला
शहर में दलित बालिका को अगवा कर कमरे में बंद करने के मामले में जी होटल के संचालक विमल गुप्ता की गिरफ्तारी में ढिलाई बरतने के बाद अब पुलिस ने मामले में पकड़े गए आरोपी को भी छोड़ दिया है। इससे पीड़िता के परिवार वाले भी दबी जुबान से कह रहे हैं कि पुलिस होटल संचालक समेत सभी आरोपियों को बचाने में लगी है। हालांकि आरोपी को छोड़ने की बाबत सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट का कहना है कि पीड़िता ने ही आरोपी को पहचानने से इनकार कर दिया, इसलिए उसे छोड़ना पड़ा। सीओ सिटी का यह भी कहना है कि होटल मालिक पर शिकंजा कसते हुए आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
बतादें कि 19 फरवरी को बहादुरनगर की एक 12 वर्षीय बालिका घर में झाड़ू पोछा कर साइकिल से घर लौट रही थी। राज पैलेस के पास अपने दो साथियों के साथ बाइक से पहुंचे जी होटल संचालक विमल गुप्ता ने बालिका को अगवा कर लिया और उसे अपने होटल में ले गए और उसे बंधक बना लिया। इस बात की जानकारी जब परिवार वालों को हुई और होटल पहुंचकर जब कोतवाली में शिकायत करने की धमकी दी तो होटल संचालक ने बालिका को छोड़ दिया था। पुलिस ने होटल संचालक समेत तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ और बंधक बनाने की रिपोर्ट एससीएसटी एक्ट के तहत दर्ज की थी। पुलिस ने इस मामले में होटल पर छापा मारकर एक आरोपी शिशिर को हिरासत में लिया था, लेकिन होटल संचालक गिरफ्तार नहीं हो सका था। मामले के विवेचक सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि पीड़िता के कोर्ट में कलमबंद बयान कराए गए हैं। बयानों में पीड़िता ने कहा है कि हिरासत में लिए गए शिशिर को न तो वह जानती है और न ही पहचानती है। जिस पर हिरासत में लिए गए युवक को छोड़ दिया गया है। आरोपी होटल संचालक के खिलाफ एक-दो दिन में पुलिस आरोपी पत्र अदालत में दाखिल करेगी। उन्होंने बताया कि होटल संचालक की तलाश की जा रही है।
एसपी ने कहा, पूरे मामले की जांच कराएंगे
एसपी मनोज कुमार झा का कहना है कि लड़की को अगवा करने के मामले में संगीन धाराएं लगी हैं। आरोपी को गिरफ्तार करने के मामले में यदि कोई लापरवाही हुई है तो पूरे मामले की जांच कराएंगे। लापरवाही मिली तो कार्रवाई भी होगी।