{"_id":"5895d6a64f1c1b313de85526","slug":"mahewaganj-police-outpost-two-criminal-cede-its","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेवागंज चौकी पुलिस ने दो शातिर अपराधी दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महेवागंज चौकी पुलिस ने दो शातिर अपराधी दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी/महेवागंज।
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन चेकिंग में मिली सफलता, दोनों पर दर्ज हैं दर्जनों मामले, महिला साथी की तलाश
कोतवाली सदर की महेवागंज चौकी पुलिस को शुक्रवार की रात बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दहिर बाबा स्थान के पास से दो शातिर अपराधियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों पर लूट, हत्या के प्रयास समेत कई ममले दर्ज हैं। पुलिस ने युवकों के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद होने का दावा किया है।
सीओ सिटी निर्मल कुमार बिष्ट ने बताया कि चौकी इंचार्ज संजय सिंह शुक्रवार रात गश्त कर रहे थे। इस बीच दुबग्गा रोड स्थित दहिर बाबा स्थान के पास संदिग्ध हालात में खड़े बाइक सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। सिपाही शरद ने युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक सदर कोतवाली के मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी अंशू मिश्रा और निघासन थाना क्षेत्र के गांव फरदहिया निवासी अफसर के पास दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों शातिर बदमाश हैं। दोनों पर लूट और हत्या के कई मुकदमें दर्ज है। 29 जनवरी को शहर के भुईफोरवानाथ मोहल्ले में एक घर में फायरिंग और लूट के मामले मे भी अंशू मिश्रा फरार चल रहा था। पुलिस सूत्रों की माने तो पूछताछ मे पता चला है कि इनके गैंग मे एक महिला भी है, जिसे पुलिस तलाश कर रही है।