{"_id":"57615a304f1c1bc54d11ce58","slug":"loudspeaker-playing-two-community-face-to-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाउडस्पीकर बजाने पर दो समुदाय आमने-सामने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाउडस्पीकर बजाने पर दो समुदाय आमने-सामने
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली में पंचायत कर पुलिस ने निपटाया मामला
महेवागंज चौकी क्षेत्र के गांव ओदहराना में लाउडस्पीकर बजाने के मुद्दे पर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया। हालांकि गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर दो सिपाहियों को तैनात किया गया है।
गांव ओदहराना निवासी विजय प्रकाश शुक्ला के घर पर स्थित मंदिर पर हर साल जून महीने में भागवत कथा होती है। पवित्र रमजान का महीना होने के कारण पास में स्थित मस्जिद पर दूसरे समुदाय के लोग नमाज करते हैं। 13 जून से कथा का शुभारंभ हुआ था। दूसरे समुदाय के लोगों ने मंगलवार को लाउडस्पीकर बजाने पर आपत्ति की। इसी बात को लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। सूचना पर महेवागंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसी तरह से लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मंगलवार को दोनों पक्ष सदर कोतवाली पहुंचे। जहां पर सदर कोतवाल एसपी उपाध्यायने दोनों पक्षों से वार्ता की। वार्ता के दौरान भागवत कथा साढ़े रात आठ बजे तक समाप्त करने पर दोनों पक्षों में आम सहमति बन गई। सदर कोतवाल एसपी उपाध्याय ने तनाव की बात से इंकार किया है। उन्होंने बताया कि विवाद न हो इसके लिए सुरक्षा की दृष्टि से भागवत कथा स्थल पर दो सिपाहियों को तैनात किया गया है।