फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Looted rice mill Revealing, one arrested

राइस मिल में हुई लूटपाट  का खुलासा,एक गिरफ्तार

Fri, 22 Dec 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुर गंज। 
अमर उजाला ब्यूरो जंगबहादुर गंज।  Updated Fri, 22 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
Looted rice mill Revealing, one arrested
लूट - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जंगबहादुर गंज। 
जेबीगंज चौकी इंचार्ज के निलंबित होने के बाद हरकत में आई पसगवां पुलिस ने गांव उदयपुर स्थित राइस मिल में हुई लूटपाट की घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने लूटा गया 15 किलोग्राम कॉपर तार बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
11 दिसंबर की रात चोरों ने शाहजहांपुर निवासी चंद्र शेखर खन्ना की ग्राम उदयपुर में राइस मिल है। 11 दिसंबर की रात बदमाशों ने राइस मिल पर धावा बोल दिया था और चौकीदार सुरेश चंद्र शुक्ल को बंधक बनाकर जनरेटर और अल्टीनेटरों का कॉपर तार चुरा ले गए थे। पुलिस ने दूसरे चौकीदार भगवानदीन की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट चोरी की धाराओं में दर्ज की थी। एसपी ने मामले की विवेचना में लापरवाही और खुलासे के लिए सार्थक प्रयास न करने पर दो दिन पहले चौकी इंचार्ज जेबीगंज शिवप्रकाश पांडेय को सस्पेंड कर दिया था। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया था। 
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज पर हुई कार्रवाई के बाद पुलिस हरकत में आई। इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि बुधवार की रात घटना में शामिल पसगवां निवासी पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से 15 किलोग्राम कॉपर तार भी बरामद हुआ है। आरोपी ने अपने तीन अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed