{"_id":"57e7c5884f1c1bf70a573c26","slug":"lodged-eighth-day-reports-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवें दिन दर्ज कराई किशोरी से गैंगरेप की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठवें दिन दर्ज कराई किशोरी से गैंगरेप की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 25 Sep 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
girl raped
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिता ने कहा, आरोपी को पहचानने के बाद दी तहरीर
शारदानगर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई थी वारदात
सदर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट
हफ्ते भर पहले अपनी मौसेरी आठ वर्षीय बहन के साथ घर वापस आ रही शारदानगर चौकी क्षेत्र की एक दलित 17 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी गांव के दूसरे समुदाय के दो युवकों ने रोक लिया और दोनों की पिटाई की। किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों का पता लगने के बाद पीड़िता के पिता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शारदानगर पुलिस चौकी क्षेत्र के दलित व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री रैंगवा चकई स्थित अपनी मौसी के घर गई थी। 18 सितंबर की सुबह वह अपनी आठ वर्षीय मौसेरी बहन के साथ पैदल घर से वापस लौट रही थी। घोसियाना गांव से करीब तीन किलोमीटर पहले दो युवकों ने दोनों बहनों को रोक लिया और उनकी पिटाई की। छोटी मौसेरी बहन को वहीं बैठा लिया और उसकी पुत्री के साथ सड़क किनारे खड़ी खरफूस की झंखाड़ में दोनों आरोपियों ने दुराचार किया। इसी बीच मौका पाकर मौसेरी बहन शोर मचाते हुए भागी तो दूसरे गांव के वहां से निकल रहे राकेश ने उसे रोककर पूछताछ की। उसके बताने पर राकेश जब मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी भाग निकले। पीड़िता के पिता ने बताया कि उन्होंने ग्रामीणों की मदद से जब आरोपियों का पता लगाया तो दोनों आरोपी गांव मिथौरा के होने की जानकारी हुई। जिस पर वह पीड़िता को लेकर रविवार को सदर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को दोनों युवकों को नामजद कर तहरीर दी। उधर पीड़िता का कहना है कि वह दोनों आरोपियों का नाम तो नहीं जानती है, लेकिन सामने आने पर वह उन्हें पहचान लेगी। सदर कोतवाल रामजी चौधरी ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर गांव मिथौरा निलासी मेहरुद्दीन और महताब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर पीड़िता से पहचान कराई जाएगी।