फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lift by two crooks arrested for looting

लिफ्ट देकर लूटपाट करने  वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Sat, 26 Mar 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो /निघासन।
ब्यूरो /निघासन। Updated Sat, 26 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
यात्री को बाइक पर बैठाकर रास्ते में की थी लूटपाट
विज्ञापन

यात्रियों को लिफ्ट देकर सुनसान रास्ते में उनसे लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिनके पास से कुछ दिन पूर्व लूटा गया रुपया और तमंचा बरामद हुआ है। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने स्वीकार किया है कि लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे।

23 मार्च को पलिया थानाक्षेत्र के गांव विष्णुपुरवा निवासी रामानंद लखीमपुर से कोई वाहन न मिलने के कारण ट्रक से अपने गांव आ रहा था। ट्रक ने रामानंद को झंडी में उतार दिया। गांव जाने के लिए वह वाहन का इंतजार करने लगा। इसी बीच एक बाइक पर सवार दो युवक आए और उसको लिफ्ट देकर घर छोड़ने की बात कही। इसके बाद वे लोग बाइक लेकर कच्चे रास्ते से जाने लगे। इस बात पर रामानंद विरोध किया, तो बाइक सवार बदमाशों ने देवीदीनपुुरवा और मंझिलीपुरवा के बीच साइफन के पास तमंचा दिखाकर 1060 रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया।  पीड़ित ने मामले की शिकायत एसओ से की। मुखबिर की सूचना पर झंडी चौकी  प्रभारी महेंद्र सिंह, रामनाथ कनौजिया और दरोगा अजब सिंह ने बाइक पर जाते  हुए भजनपुरवा तिराहे के पास दोनों बदमाशों को शुक्रवार की शाम दबोच लिया।  पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम मेराज तथा दूसरे ने अपना नाम असलम निवासी  लालपुर बताया। पुलिस ने बाइक मिस्त्री मेराज के पास एक तमंचा और लूटी गए 1060 रुपये, मोबाइल बरामद कर दोनों का चालान भेजा है। सीओ मोहम्मद इब्राहिम  ने बताया कि आरोपियों ने इसके पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed