फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lee statue occupied in digging out

खुदाई में निकली मूर्ति कब्जे में ली 

Sat, 18 Jun 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-सिकन्द्राबाद।
अमर उजाला ब्यूरो-सिकन्द्राबाद। Updated Sat, 18 Jun 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lee statue occupied in digging out
मू‌र्त‌ि - फोटो : अमर उजाला
खेत स्वामी ने लगाया कब्जे की नीयत से मूर्ति रखने का आरोप
विज्ञापन

पूर्व प्रधान समेत पांच नामजद, 25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  

थाना नीमगांव क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के एक खेत में खुदाई करते समय मूर्ति निकलने की सूचना पर तमाम लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ग्रामीणों ने उसी स्थान पर मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। बाद में खेत स्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मूर्ति को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने उस स्थान पर धार्मिक कार्य करने पर भी रोक लगा दी है। पुलिस ने खेत मालिक की तहरीर पर कई धाराओं में पांच लोगों को नामजद कर 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

गांव साईंपुर निवासी दलित रघुनाथ का खेत प्रतापपुर में है। शुक्रवार को रघुनाथ खेत में छप्पर डालने के लिए खुदाई कर रहा था। रघुनाथ ने बताया कि खेत में छप्पर डालने के लिए उसका पुत्र पंकज गड्ढा खोद रहा था। इसी बीच पूर्व प्रधान का पुत्र गुड्डू आ गया। गुड्डू ने दूसरे स्थान पर गड्ढा खुदवाया तो उस दौरान करीब एक डेढ़ फुट ऊंची मूर्ति निकली। कुछ ही देर बाद पूर्व प्रधान पक्ष के तमाम लोग मौके पर आ गए और खेत पर कब्जा करने की नीयत से मूर्ति स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज की और खेत से भगा दिया। जिस पर उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर शनिवार की सुबह सीओ मितौली मिथलेश दीक्षित, तहसीलदार मितौली सुनील कुमार झा, एसओ नीमगांव के साथ मौके पर पहुंची और मूर्ति को कब्जे में ले लिया, साथ ही पूजा-अर्चना करने पर रोक लगा दी। पुलिस ने खेत स्वामी रघुनाथ की तहरीर पर गांव प्रतापुर निवासी मूलचंद्र तिवारी, प्रमोद, गुड्डू, मुनेश, प्रदीप उर्फ सीपू को नामजद कर 20-25 अज्ञात के खिलाफ कई धाराओं में एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  सीओ मितौली मिखलेश दीक्षित का कहना है कि पट्टे की जमीन पर रघुनाथ खुदाई कर रहा था। इस दौरान मिली मूर्ति नई है। जिससे प्रतीत होता है कि किसी ने हाल ही में वहां मूर्ति छिपा दी थी। उस स्थान पर पूजा-अर्चना आदि करने पर रोक लगा दी गई है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed