फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Laxmi found dead outside of village

गांव के बाहर विवाहिता की लटकती मिली लाश

Sat, 10 Jun 2017 11:44 PM IST
महेवागंज/सुंदरवल।
महेवागंज/सुंदरवल। Updated Sat, 10 Jun 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Laxmi found dead outside of village
Demo pic - फोटो : google
मायके पक्ष ने हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप
विज्ञापन

थाना फूलबहेड़ क्षेत्र के गांव गोसाईनपुरवा में गांव के बाहर आम के पेड़ से एक विवाहिता का शव लटकता देखे जाने से सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप ससुराली जनों पर लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गोसाईनपुरवा गांव में शनिवार सुबह खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों ने आम के पेड़ में एक महिला का शव लटकते देखा। इससे वहां भीड़ लग गई। इस बीच शव की पहचान गांव के ही राकेश की पत्नी 28 वर्षीय बिटोला देवी के रूप में हुई। सूचना पर निघासन क्षेत्र के दरेरी गांव से मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। उन्होंने शव की हालत देख पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर अलोक कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता अनूप ने पुलिस को बताया कि उसने तीन साल पहले बेटी के हाथ पीले किये थे पर, ससुराल में वह खुश नहीं थी। यहां अक्सर परेशान किये जाने की बात कहती थी। कहा मेरी पुत्री आत्महत्या नहीं कर सकती थी। मायके पक्ष ने हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर अलोक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थित साफ  होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed