फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kukra the two sides firing , tension in the region

कुकरा में दो पक्षों में फायरिंग, पूरे क्षेत्र में तनाव

Wed, 09 Sep 2015 11:45 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Wed, 09 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kukra the two sides firing , tension in the region
थाना मैलानी क्षेत्र के गांव कुकरा में बुधवार की रात दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। शरेशाम क्षेत्र में हुई इस फायरिंग से लोगों में दहशत है। क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण है। सीओ गोला सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

लगभग एक सप्ताह पूर्व प्रतिबंधित पशु लेकर जा रहे एक वाहन को कुकरा के पास के एक सिख परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर पकड़वा दिया था। इससे कुकरा गांव के लोग सिख परिवार से रंजिश मानते थे। बुधवार को वहीं का एक सिख युवक कुकरा गांव पहंचा तो गांव के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जब सिख युवक अपने गांव पहुंचा तो वहां से बड़ी संख्या में लोग कुकरा आ गए। यहां विवाद के बाद दोनों पक्षों में जमकर फायरिग हुई। शरेशाम लगभग एक घंटा तक हुई फायरिंग से पूरे क्षेत्र में दहशत है। घटना की सूचना पाकर थाना सीओ अवनीश्वर चंद श्रीवास्तव और मैलानी थाना के एसआई पुनीत सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस पहुंच गई है। इस संबंध में सीओ अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। दोनों पक्षों को शांत कर लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed