फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   killing child thro

बच्चे को मारकर गड्ढे में फेंका

Fri, 10 Jul 2015 10:36 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 10 Jul 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
killing child thro
निघासन के गांव प्रीतमपुरवा में सात साल के एक बच्चे की हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार को गांव की नहर में बने गड्ढे से बरामद हुआ। घरवालों ने बच्चे के फुफेरे भाइयों और उसके साथियों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।। पुलिस ने शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन

गांव प्रीतमपुरवा निवासी वारिस की पत्नी रोशनी ने बताया कि गुरुवार शाम छह बजे बच्चे का फुफेरा भाई दीपू सात वर्षीय सोहिल को कस्बे में रोजा अफ्तार कराने के बहाने लेकर गया था। देर रात तक जब सोहिल वापस नहीं आया तो वह दीपू के घर गई। आरोप है कि दीपू और उसके भाइयों ने उससे अभद्रता करते हुए वहां से भगा दिया। काफी पूछताछ करने के बाद दीपू ने बताया कि उसने सोहिल को कस्बे की बाजार में छोड़ दिया था।
विज्ञापन

 शुक्रवार सुबह गांव के ही मजदूर कल्लू आदि लइया लगाने के लिए नहर के किनारे खेतों की ओर गए थे। वे लोग नहर में पहले से पड़ी लइया को बाहर निकालने लगे। इसी बीच कुछ दूरी पर गड्ढे में कपड़े दिखाई पड़े। उन लोगों ने कपड़ों को बाहर खींचा तो बच्चे का शव  निकला। बच्चे का शव देखकर मजदूर घबरा गए। उन्होंने इसकी सूचना गांव में दी, वारिस को भी इस बात का पता चला। उसने शव की शिनाख्त सोहिल के तौर पर की। परिवार वालों के मुताबिक सोहिल के मुंह और कान से खून बह रहा था। उसका दायां हाथ टूटा हुआ था, इसके अलावा उसका गला सूजा था। वारिस ने पुलिस को तहरीर देकर अपने भांजे दीपू सहित सात लोगों पर हत्या कर शव नहर में फेंक देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ निघासन परशुराम ओझा ने बताया कि दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
पहले से थी रंजिश
वारिस ने अपनी बड़ी पुत्री साइबुन का विवाह गांव में स्थित बहन के छोटे बेटे दीपू के साथ तय किया था। यह शादी 29 जून को होनी थी। आरोप है कि शादी के तीन दिन पहले यह रिश्ता टूट गया। मामला पंचायत में पहुंचने के बाद भी वारिस शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। वारिस ने आरोप लगाया है इसी रंजिश के चलते सोहिल की हत्या कर दी गई।

आरोपियों ने दी थी धमकी
मृतक की मां रोशनी ने बताया कि आरोपियों ने पंचायत या पुलिस में शिकायत करने पर परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी थी। मामला पंचायत में पहुंचने के कारण आरोपी नाराज थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed