{"_id":"572cdc1f4f1c1b5b315cd188","slug":"kidnapped-boy-s-family-had-moved-from-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा युवक के परिवार वालों ने एसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा युवक के परिवार वालों ने एसपी से लगाई गुहार
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 07 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसानगर के गांव भिठौली में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट का मामला
ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव भिठौली में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद एक पक्ष के युवक को दूसरे पक्ष के लोगों के अगवा कर लेने के मामले में शुक्रवार को पीड़ित पक्ष ने एसपी से मिलकर त्वरित कार्रवाई की मांग की। अगवा युवक की मां मूला पत्नी मूलचंद्र ने पुत्र के साथ गलत होने की आशंका जताते हुए शीघ्र बरामदगी की मांग की है।
एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में मूला पत्नी मूलचंद्र ने बताया है कि रास्ते के विवाद में गांव के ही विपक्षी राजकुमार यादव आदि ने असलहों से लैैस होकर चार मई की शाम को घर में घुसकर मारपीट की थी, जिसमें उसके पति मूलचंद्र का सिर फट गया था। मारपीट के दौरान राजकुमार का तमंचा छीन लिया था, जिसे खमरिया चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने पांच मई को आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा था। मूलचंद्र, पुत्र राकेश और दामाद बाइक से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में घात लगाए बैठे विपक्षियों ने बाइक को गिरा दिया, जिसके मारपीट कर राकेश को बुलेरो गाड़ी में लादकर अगवा कर लिया। इस मामले की सूचना चौकी पुलिस को दी गई, लेकिन राकेश को छुड़ाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उधर, चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दो पक्षों में रास्ते के विवाद का है, जिसमें दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई हैै। परिवार वालों ने ही युवक को कहीं भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही हैै।