{"_id":"78e74fd18c69e04bf1dd619719dc1f1d","slug":"kidnapped-baby-try-misconduct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची को अगवा कर दुराचार की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची को अगवा कर दुराचार की कोशिश
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 19 Jan 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक मोहल्ले में घर के सामने खेल रही चार साल की बच्ची को अगवा कर पड़ोसी युवक ने दुराचार की कोशिश की। नाकाम होने पर युवक ने बच्ची को थप्पड़ भी मारे। बदहवासी बच्ची घर लौटी तो मां सन्न रह गई। पुलिस को जानकारी दी गई। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी अरविंद सेन भी बच्ची की हालत जानने के लिए सदर कोतवाली पहुंचे। देर रात आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक सोमवार की दोपहर बच्ची घर सामने खेल रही थी। उसके मकान के सामने रहने वाला 18 वर्षीय युवक उसे गोदी में उठाकर अपने घर ले गया। बताते हैं युवक के घर में अकेला था। युवक ने बच्ची के साथ दुराचार की कोशिश की। करीब एक घंटे बाद बच्ची घर पहुंची तो वह बदहवास थी। इसके बाद मां पड़ोसी युवक के घर पहुंची तो वह उससे झगड़ते हुए मौके से फरार हो गया। जिसके बाद परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद पीड़ित के घर तमाम मोहल्लेवालों की भीड़ जुट गई। इधर जानकारी होने पर सीओ सिटी एमपी सिंह, शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल, महिला एसओ समेत तमाम पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस तत्काल बच्ची और उसके परिवारीजनों को लेकर कोतवाली पहुंची। सीओ सिटी एमपी सिंह ने बताया कि छन्नू नामक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। शुरुआती छानबीन में दुराचार के प्रयास की बात सामने आ रही है। देर रात आई मेडिकल रिपोर्ट में भी दुराचार की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।