फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   kidnap

कौन झूठ बोल रहा पिंकू या अमित

Thu, 30 Apr 2015 12:22 AM IST
गोला गोकर्णनाथ।
गोला गोकर्णनाथ। Updated Thu, 30 Apr 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
kidnap
नगर के रेलवे स्टेशन के सामने स्थित गांव भवानीगंज में अपने
विज्ञापन
ननिहाल में रह रहे पिंकू (10) का अपहरण हुआ था या उसने स्वयं अपहरण का नाटक रचा था, इस मामले को लेकर जीआरपी अभी दुविधा में है।

पिंकू नगर के संस्कार विद्या मंदिर में कक्षा पांच का छात्र है, जो अवकाश होने के कारण मंगलवार को स्कूल नहीं गया था। पिंकू के नाना अर्जुनलाल का कहना है कि पिंकू मंगलवार की दोपहर एक बजे लापता हुआ था। वह लोग उसे लगातार तलाश कर रहे थे। दोपहर लखनऊ से बरेली जा रही रुहेलखंड एक्सप्रेस को जब परिवार वालों ने यहां रुकने पर खंगाला तो पिंकू ट्रेन में बैठा गया।

 पिंकू ने पड़ोस में बैठे अमित (18) की ओर इशारा कर कहा कि वह उसे लखनऊ ले गया था। अब वापस अपने साथ लिए जा रहा था। परिवार वालों और यात्रियों ने यह सुनते ही अमित के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया।

अमित ने पुलिस को बताया कि वह बरेली जिले के बहरजागीर गांव थाना क्योलड़िया का रहने वाला है। वह मानसिक रोगी है। इस कारण कई वर्ष से उसका इलाज लखीमपुर के मानसिक चिकित्सक डॉ. दिनेश दुआ के अस्पताल से चल रहा है। बताया कि उसका बैग ट्रेन में ही रह गया है। वह मंगलवार की शाम लखीमपुर दवा लेने गया था। बुधवार की सुबह डॉक्टर को दिखाने के बाद दवा लेकर अपने घर लौट रहा था।

वह पिंकू को जानता तक नहीं है। अमित के पास मंगलवार और बुधवार के पीलीभीत से लखीमपुर और लखीमपुर से पीलीभीत के यात्री टिकट भी मिले हैं। जीआरपी पुलिस ने मैलानी फोन कर अमित का बैग ढूंढने को कहा, बैग मिलने पर मैलानी से जब उसका बैग यहां पहुंचा तो बैग में रखे डॉक्टर दिनेश दुआ का पर्चा और दवाएं मिलीं।

 पर्चे में बुधवार को डॉक्टर द्वारा तारीख और दवा भी लिखी गई है। जीआरपी ने अमित के परिवार वालों को फोन से सूचना देकर बुलाया है। पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबिल राजेश कुमार ने बताया कि पिंकू के अपहरण की बात गले नहीं उतर रही है, फिर भी प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed