{"_id":"435b2f6ddfad2df0aa910bf0a6e42a65","slug":"kerosene-distributor-son-attempted-kidnapping-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैरोसिन वितरक पुत्र के अपहरण का प्रयास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैरोसिन वितरक पुत्र के अपहरण का प्रयास
तिकुनियां
Updated Fri, 16 Jan 2015 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा निवासी प्रतिष्ठित कैरोसिन व्यापारी शिवकुमार गर्ग के 15 वर्षीय बेटे शुभम गर्ग को बृहस्पतिवार की शाम छह बजे बाइक से उनके घर आए दो बदमाशों ने अपहरण का प्रयास किया। सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।
कस्बा निवासी कैरोसिन वितरक ने बताया कि उनके आवास पर दो बदमाश कंबल ओढ़कर बाइक से आए और घर के बाहर कुर्सी पर बैठे उनके बेटे शुभम गर्ग से कहा कि उनके पिता ने बुलाया है। चूंकि शुभम के पिता शिवकुमार गर्ग घर से बाहर थे। इस बात को भांपकर शुभम घर के अंदर भाग गया। शुभम के घर जाते ही दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग गये। सूचना पर आए शुभम के पिता शिवकुमार गर्ग ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली इंस्पेक्टर जनमेजय सचान ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।