फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Karrygdh father had sisters were abducted from a threatening letter

खैरीगढ़ से अगवा हुई बहनों के पिता को मिला धमकी भरा खत 

Tue, 29 Mar 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो सिंगाही।  
ब्यूरो सिंगाही।   Updated Tue, 29 Mar 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Karrygdh father had sisters were abducted from a threatening letter
किडनैपिंग - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
खत के माध्यम से केेस में सुलह समझौते का बनाया दबाव
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट 

खैरीगढ़ गांव से अगवा हुई तीन बहनों के पिता को एक धमकी भरा खत मिला है, जिसमें पुलिस केस वापस लेकर सुलह की बात कही गई है। खत मिलने से परिवार में दहशत है। सिंगाही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते  हुए खत लिखने वाले आरोपी जब्बार के खिलाफ धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
खैरीगढ़ गांव में 15 जनवरी 2016 की रात को कोल्हू व्यापारी रामबली गुप्ता की तीन बेटियों  रोहिणी, उपमा और संतोषी को तीन बाइकों से आए आधा दर्जन बदमाशों ने अपहृत कर लिया था। तीनों बहनों को छोड़ने के लिए बदमाशों ने पहले 50 लाख रुपये फिरौती मांगी थी, जिसके बाद पांच लाख रुपये में बात तय हो गई थी। इसके बाद परिवार वाले अपहरणकर्ताओं को पांच लाख रुपये फिरौती की रकम देकर तीन दिन बाद तीनों लड़कियों को सकुशल घर वापस ले आए थे। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने अपहरणकांड में शामिल अभियुक्त चरनजीत, राजकुमार, मीता समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जबकि इस मामले में फरार चल रहे कस्बा निवासी जब्बार पुलिस के हत्थे अब तक नहीं चढ़ सका है। रामबली गुप्ता ने पुलिस को बताया है कि मंगलवार को वह लखीमपुर गए थे। घर में डाकिया खत देकर चला गया। जब वह घर लौटे तो उन्होंने पत्र को पढ़ा। पत्र में लिखा है कि मुकदमा वापस ले लो। अपहरण करने तथा  उसकी साजिश रचने वाले कटा गांव के लोग हैं। वह लोग सिंगहा निवासी कमलेश का अपहरण करना चाहते थे। उनके न मिलने पर वे लोग रामबली के यहां गए और तीनों बहनों का अपहरण कर लिया। खत में रामबली को धमकाते हुए लिखा है कि अपहरण के मुकदमे में सुलह कर लो, वरना सिंगाही में बने मकान को छोड़ना पड़ेगा। धमकी भरा पत्र लिखने वाले ने अपना नाम  जब्बार लिखा है। यह पत्र पढ़कर परिवार वाले दहशत में हैं। रामबली अपने साले राजू गुप्ता के साथ थाने पहुंचे। वहां एसओ संजय यादव ने पत्र के आधार पर धमकी  देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


एक माह पहले मुझे भी  एक पत्र मिला था, जिसमें सीतापुर के आरोपियों का जिक्र था। जो आरोपी जेल गए हैं, उनको निर्दोष बताया गया था। पत्र के आधार पर अपहरणकांड के आरोपी के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय यादव, एसओ 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed