फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Karrygd another accused arrested in kidnapping case

खैरीगढ़ अपहरण मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Apr 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिंगही।
अमर उजाला ब्यूरो/सिंगही। Updated Fri, 08 Apr 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Karrygd another accused arrested in kidnapping case
खैरीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने नकदी और तमंचा बरामद किया
विज्ञापन

सगी बहनों के अपहरण मामले के एक आरोपी को पुुलिस ने गिरफ्तार कर उसका चालान भेजा है। पुलिस ने उसके पास से अपहरण कांड में बंटवारे के मिले 10500 रुपये, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा भी किया है। एसओ ने बताया कि इसके पहले आठ आरोपी जेल जा चुके थे। इस आरोपी की पुलिस की काफी दिनों से तलाश थी। 
एसओ सिंगाही संजय यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खैरीगढ अपहरण मामले के अंतिम आरोपी जब्बार को कालेशरन तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और अपहरण के दौरान बंटवारे में मिले 10500 रुपये मिले। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपनी मां को पैसा देने कस्बा स्थित अपने झाले पर आया था। पैसा देने के बाद वह नेपाल भागने की फिराक में गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कालेशरण तिराहे पर वाहन के इंतजार में था। पुलिस ने आरोपी जब्बार को सीएचसी में डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद जेल भेजा। पुलिस ने बताया कि इसके पहले इसी मामले के आरोपी चन्नी, राजकुमार, जान मोहम्मद, कुलवंत, जब्बार, गुरमीत, पिद्दी समेत आठ लोगों को जेल भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन

बताते चलें कि जंगल किनारे बसे गांव खैरीगढ निवासी रामबली गुप्ता की बेटियों उपमा (22), रोहिणी (21), संतोषी  (18)  का बीती 16 जनवरी को छह बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। अपहरण के तीन दिन बाद फिरौती देने के बाद परिवार वालों ने तीनों को बदमाश के चंगुल से छुड़ाया था। रामबली गुप्ता ने एक सप्ताह पहले जब्बार पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed