{"_id":"b4cee3212a05fc402ee259f016a22fc8","slug":"kapnaper-s-demand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहर्ताओं ने 15 लाख की फिरौती मांगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहर्ताओं ने 15 लाख की फिरौती मांगी
सिंगाही/निघासन
Updated Mon, 29 Dec 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव मोतीपुर से अगवा किए गए दिनेश वर्मा के घरवालों से अपहर्ताओं ने फोन कर 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी है।
रविवार सुबह एसओ सिंगाही बीएल यादव ने मौका-मुआयना किया और घरवालों से घटना की जानकारी ली। हालांकि पुलिस ने मामले की रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। घटना से गांव में दहशत है।
मोतीपुर निवासी दिनेश वर्मा को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने शनिवार की शाम अगवा कर लिया था। दिनेश के अगवा होने की जानकारी परिवार वालों को उस समय हुई, जब अपहर्ताओं ने दिनेश के बड़े भाई केके वर्मा के मोबाइल पर शाम 7.40 बजे फोन कर जानकारी दी। रविवार को दिनेश के परिवारवालों से पता चला कि अपहर्ताओं ने फोन कर दिनेश को छोड़ने के लिए 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। फोन करने वाले ने परिवार वालों से यह भी कहा यदि घटना की सूचना पुलिस या अन्य किसी को दी गई तो दिनेश को मार दिया जाएगा।
अपहरण की जानकारी होने के बाद से दिनेश के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। दिनेश के घर लोगों की भीड़ लगी हुई है। दिनेश की पत्नी मेनका, आठ वर्षीय पुत्री जूली, तीन वर्षीय बेटा प्रियांशू समेत पूरा परिवार परेशान है।
विज्ञापन
एसओ सिंगाही बीएल यादव ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं मिली है। मोतीपुर गांव को रविवार की सुबह गया था। परिवार के लोगों ने कोई भी तहरीर देने से मना कर दिया। बिना तहरीर रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकती है।
दोस्त बनकर आए थे अपहर्ता
पिता रामनाथ के मुताबिक शनिवार शाम 6.20 बजे दो बाइक पर सवार चार लोग आए और दिनेश को आवाज लगाई। दिनेश की पुत्री जूली घर से बाहर निकलकर आई। उन लोगों ने दिनेश का दोस्त बताकर उसे बुलवाया। जूली पड़ोस में गए दिनेश को बुलाकर लाई। उसके सामने उसे बाइक पर बैठाकर चले गए। रामनाथ ने बताया कि उसके पास आठ एकड़ जमीन है। उसके लिए इतनी बड़ी रकम की व्यवस्था करना कठिन है।
अपहृत बालक का सुराग नहीं
फरधान। घर में सोते समय शुक्रवार रात अगवा किए गए 10 वर्षीय सलमान का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। रविवार को एसपी अरविंद सेन ने मौका-मुआयना करने के साथ ही पीड़ित परिवार वालों से मिलकर जानकारी ली।
थाना क्षेत्र में नकहा पिपरी चौराहा निवासी अजीम अहमद के 10 वर्षीय पुत्र सलमान शुक्रवार की रात को अपनी बुजुर्ग दादी के पास छत पर कमरे में सोते समय अगवा कर लिया गया था। पीड़ित ने रात को पास स्थित पुलिस चौकी पर सूचना दे दी थी। उसके बाद शनिवार को अजीम अहमद के पास एक फोन आया था। इस पर एक व्यक्ति ने सलमान को छोड़ने के एवज में तीन लाख की फिरौती मांगी थी। फिरौती न देने पर परिवार लड़के समेत पूरे परिवार को तबाह करने की धमकी दी थी। एसओ संजय सिंह ने बताया कि टीमें बनाकर संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की जा रही है लेकिन सुराग नहीं लगा है। पुलिस फोन काल की जांच में भी लगी है।