फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kanpur factory worker injured in the blast also killed three

कानपुर फैक्ट्री विस्फोट में घायल तीसरे मजदूर की भी मौत

Fri, 29 Apr 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बिजुआ।
अमर उजाला ब्यूरो/बिजुआ। Updated Fri, 29 Apr 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
Kanpur factory worker injured in the blast also killed three
मृत शरीर - फोटो : demo pic
- पखवाड़ा भर पहले हादसे में घायल चार मजदूर हुए थे घायल
विज्ञापन

- दो की पहले ही हो चुकी मौत, गुरुवार को तीसरे ने भी दम तोड़ा

कानपुर के पास एक टायर फैक्ट्री में हुए हादसे के शिकार तीसरे मजदूर ने भी गुरुवार की रात को दम तोड़ दिया। हादसे में घायल होकर इलाज के दौरान मरने वाले मजदूूरों में यह तीसरे मजदूर की मौत है।

कानपुर के पास घाटमपुर स्थित एक टायर प्लांट में पखवाड़ा भर पहले हुए हादसे में खीरी जिले के चार मजदूर झुलस गए थे। जिसमें भीरा थाना क्षेत्र के मुड़िया हेमसिंह निवासी दुर्गेश, रोहित, पुष्कर, वीरेंद्र, मोनू एवं रूद्रपुर निवासी अनिल समेत करीब 10 युवक मजदूरी करने कानपुर के पास घाटमपुर गए थे। फैक्ट्री में हुए हादसे में चार मजदूर रोहित, दुर्गेश एवं अनिल बुरी तरह झुलस गए थे, जब कि पुष्कर भी बुरी तरह जल गया था। 18 अप्रैल को मुड़िया हेमसिंह गांव के दुर्गेश एवं रोहित की प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। गुरुवार को कानपुर के अस्पताल में भर्ती मजदूर अनिल मिश्रा पुत्र रामचंद्र मिश्रा की भी इलाज के दौरान मौत हो गई, अनिल की मौत की खबर सुनकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार को अनिल का शव गांव पहुंचा, शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। अनिल की मौत से परिवार का कमाने वाला चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed