फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Isanagr teenager gang misconduct

ईसानगर में किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार

Sat, 18 Jun 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ईसानगर (खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/ईसानगर (खीरी)। Updated Sat, 18 Jun 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
 Isanagr teenager gang misconduct
हिमाचल के पांवटा में धारटीधार के बाईला जंगल क्षेत्र में युवती की हत्या की गुत्थी पुलिस ने दूसरे ही दिन सुलझा ली है। - फोटो : Demo pic
बेहोशी की हालत में मिली पीड़ित, हाथ-पैर दुपट्टे से थे बंधे
विज्ञापन

पुलिस ने रिपोर्ट लिखी न ही कराया मेडिकल परीक्षण

शौच के  लिए गई थाना क्षेत्र की एक 14 वर्षीय किशोरी को गांव के ही एक युवक ने अपने एक रिश्तेदार के साथ दबोच लिया और पास में पड़े छप्पर में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। किशोरी के बेहोश होने पर आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और मौके पर छोड़कर भाग निकले। पीड़ित के पिता ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने न तो पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया और न ही रिपोर्ट दर्ज की। 
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी पुत्री शुक्रवार की शाम चार बजे गांव के पूरब खेतों में शौच के लिए गई थी। जहां पहले से ही घात लगाए बैठे गांव के ही दो युवकों ने उसकी पुत्री को दबोच लिया और पास के छप्पर मे ले जाकर अपने एक रिश्तेदार साथी के साथ मिलकर सामूहिक दुराचार किया। जिससे पुत्री बेहोश हो गई। बाद में पुत्री के हाथ पैर बांधकर छप्पर के नीचे डाल दिया और भाग निकले। काफी देर तक पुत्री जब घर नहीं लौटी तो घर वाले चिंतित हो उठे और उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान किशोरी छप्पर के नीचे बेहोशी की हालत में मिली। उसके हाथ-पैर उसी के दुपट्टे से बंधे थे। यह देखकर परिवार वालों में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग किशोरी को शनिवार को साथ लेकर थाने पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी और पूरी घटना बताई, लेकिन पुलिस घटना को लेकर गंभीर नहीं हुई। पुलिस ने न तो पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया और न ही रिपोर्ट दर्ज की। थाने से पीड़ित को परिवार वाले घर ले गए हैं, जहां उसकी हालत ठीक बताई जाती है।
विज्ञापन


सीओ ने भी बदहवास किशोरी को देखकर मुंह फेरा
जिस समय पीड़ित किशोरी थाना ईसानगर पहुंची। उस समय सीओ मनोज यादव समाधान दिवस में बैठे फरियाद सुन रहे थे। किशोरी की हालत ठीक नहीं थी। इसके बाद भी सीओ ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और न ही एसओ को इस मामले में कार्रवाई के कोई आदेश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें घटना की जानकारी नहीं हैं। यदि किशोरी गैंगरेप का आरोप लगा रही है तो पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराना चाहिए था। मामले की जानकारी कर कार्रवाई कराई जाएगी।

-दीपेंद्र नाथ चौधरी, एएसपी

दुराचार की रिपोर्ट दर्ज
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को 16 जून की रात गांव अल्लीपुर निवासी जलालुद्दीन घर से उठा ले गया था और मकान के पीछे झाड़ियों में उसके साथ रेप किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला था। एसओ प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित के भाई की तहरीर पर आरोपी जलालुद्दीन के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed