{"_id":"3e975db916ab7bcf0390b55d1e3950f4","slug":"invoices-five-vehicles-a-seas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वाहनों का चालान, एक सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच वाहनों का चालान, एक सीज
निघासन।
Updated Tue, 09 Feb 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
कस्बे में चल रही तीन पहिया और चारपहिया सवारी वाहनों का एआरटीओ ने चालान किया है। एआरटीओ ने एक वाहन का पीछा किया तो वह सपा कार्यालय पहुंच गया। वहां पहुंचने पर सपा नेता के दबाव में एआरटीओ ने उसे बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया।
एआरटीओ पीके उपाध्याय ने कस्बे में पहुंचकर बीमा, फिटनेस, टैक्स आदि संबंधी कागजात देखे। इस दौरान उन्होंने मैजिक और टेंपो समेत पांच वाहनों का चालान किया। कोई भी कागज न होने पर उन्होंने एक वाहनों को सीज भी किया। इसी दौरान कस्बे में सवारी भर रहे एक मैजिक चालक एआरटीओ का वाहन आता देख भाग खड़ा हुआ। बाद में वह हनुमानगढ़ी मंदिर स्थित सपा कार्यालय पहुंच गया। वहां पर विधायक प्रतिनिधि राकेश बाथम ने एआरटीओ से कार्रवाई न करने को कहा। एआरटीओ ने बताया कि इस वाहन का करीब साढ़े तीन साल से टैक्स बकाया है। टैक्सी चालक और राकेश बाथम ने शीघ्र ही टैक्स जमा करने की बात कही। इस पर एआरटीओ लौट गए।