फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Inverters, Batra, picked up the thief by breaking the temple lock

मंदिर का ताला तोड़कर चोर उठा ले गए इन्वर्टर, बैटरा

Sun, 16 Jul 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो    लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो    लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 16 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
 Inverters, Batra, picked up the thief by breaking the temple lock
चोरी - फोटो : अमर उजाला
 सदर कोतवाली पुलिस के सजग न रहने से आपराधिक घटनाएं बढ़ रहीं हैं। मोहल्ला कन्नौजिया कॉलोनी में अमीन के घर हुई 10 लाख चोरी की घटना का पुलिस अभी खुलासा नहीं कर पाई थी कि चोरों ने शनिवार की रात सेठ घाट रोड स्थित मनकामेश्वर मंदिर का ताला तोड़ दिया और इन्नवर्टर-बैटरा चोरी कर ले गए। सोमवार से एक दिन पूर्व हुई घटना से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

सेठ घाट रोड पर मनकामेश्वर शिव मंदिर है। मंदिर के पुजारी राजू बाजपेई ने बताया कि शनिवार की रात चोरों ने मंदिर के चैनल पर लगा ताला तोड़ दिया औैर अंदर घुस गए। चोर मंदिर में रखा इन्वर्टर, बैटरा और अन्य कुछ सामान चोरी कर ले गए। सुबह जब वह मंदिर की साफ-सफाई और पूजा अर्चना करने पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा था। मंदिर में रखा सामान गायब था। मंदिर में चोरी होने की सूचना से लोगों में रोष व्याप्त हो गया। कई लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की तहरीर पुजारी ने कोतवाली पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। बतादें इससे पूर्व छह जुलाई की रात चोर कन्नौजिया कॉलोनी निवासी एक अमीन के घर का ताला खोलकर करीब 10 लाख का सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस इस घटना का अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed