{"_id":"83e33a9cf3649dbe199228922bfd1251","slug":"inspection-hindi-news-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त टीम ने छापा मारकर पकड़ी शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संयुक्त टीम ने छापा मारकर पकड़ी शराब
निघासन
Updated Mon, 29 Dec 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम और सीओ संग आबकारी टीम की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में छापा मारकर 120 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। इस दौरान टीम ने चार महिलाओं संग 11 लोगों को पकड़ने का दावा किया है। टीम ने करीब 2,800 किलो लहन भी नष्ट की।
आबकारी निरीक्षक दिलीप वर्मा ने बताया कि सीओ मोहम्मद इब्राहिम और एसडीएम पीके सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के ग्राम दलराजपुर, निबौरिया, उमरा, भैमपुर, सिंगाही आदि स्थानों पर छापा मारा। निबौरिया चमरौधा निवासी रामकिशुन, राजू, कल्लो पत्नी राजकुमार, राहुल, सुभाष तथा उमरा निवासी मालती, मुन्नी देवी, भैरमपुर निवासी मेवालाल, रजनी पत्नी पहलवान, सिंगाही निवासी रामबेटी पत्नी ब्रजमोहन, भिक्खी पत्नी बलराम के पास से शराब बरामद कर मुचलके पर छोड़ दिया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोग भाग निकले।