{"_id":"58b4638f4f1c1bde668309b9","slug":"including-the-three-named-in-the-case-of-dowry-death-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के मामले में पति सहित तीन नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या के मामले में पति सहित तीन नामजद
बरवर।
Updated Mon, 27 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव नकटी मकसूदपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत तीन लोगों ने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मृतका के पिता की तहरीर के अनुसार पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नकटी मकसूदपुर निवासी सुधीर कुमार के साथ सरोजनी देवी (22) का विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह में लड़की पक्ष के लोगों ने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। इसके बावजूद ससुराल वाले आए दिन बाइक और अतिरिक्त पैसों की मांग करते थे। आरोप है कि 26 फरवरी को ससुराल वालों ने उसकी पुत्री की हत्या कर शव कुंडे में लटका दिया। पुत्री की मौत की सूचना फोन पर मिलने पर आकर घटना की सूचना पुलिस को दी।
मृतका के पिता राधेश्याम निवासी ग्राम बाकरपुर थाना इमलिया सुल्तानपुर जिला सीतापुर की तहरीर पर मृतका के पति सुधीर कुमार अर्कवंशी, ससुर श्रवण कुमार तथा सास निवासी नकटी मकसूदपुर कोतवाली पसगवां पर दहेजहत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ एलडी भारती, एसडीएम नागेंद्र सिंह, कोतवाल राजित राम यादव समेत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।