फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Including the three named in the case of dowry death husband

दहेज हत्या के मामले में पति सहित तीन नामजद

Mon, 27 Feb 2017 11:15 PM IST
बरवर।
बरवर। Updated Mon, 27 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
पसगवां कोतवाली क्षेत्र के गांव नकटी मकसूदपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति समेत तीन लोगों ने खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

मृतका के पिता की तहरीर के अनुसार पसगवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नकटी मकसूदपुर निवासी सुधीर कुमार के साथ सरोजनी देवी (22) का विवाह तीन वर्ष पूर्व हुआ था। विवाह में लड़की पक्ष के लोगों ने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। इसके बावजूद ससुराल वाले आए दिन बाइक और अतिरिक्त पैसों की मांग करते थे। आरोप है कि 26 फरवरी को ससुराल वालों ने उसकी पुत्री की हत्या कर शव कुंडे में लटका दिया। पुत्री की मौत की सूचना फोन पर मिलने पर आकर घटना की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन

मृतका के पिता राधेश्याम निवासी ग्राम बाकरपुर थाना इमलिया  सुल्तानपुर जिला सीतापुर की तहरीर पर मृतका के पति सुधीर कुमार अर्कवंशी, ससुर श्रवण कुमार तथा सास निवासी नकटी मकसूदपुर कोतवाली पसगवां पर दहेजहत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ एलडी भारती, एसडीएम नागेंद्र सिंह, कोतवाल राजित राम यादव समेत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के  लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed