{"_id":"57614fae4f1c1bc61011c467","slug":"including-seven-of-the-stolen-bike-two-otoliftr-cede-its","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की सात बाइक समेत दो ऑटोलिफ्टर दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की सात बाइक समेत दो ऑटोलिफ्टर दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो फरधान।
Updated Wed, 15 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरधान पुलिस को फिर मिली बड़ी कामयाबी
नेपाल में बिक्री के लिए ले जाने की फिराक में थे आरोपी
आरोपियों के पास से देसी तमंचा, कारतूस बरामद
जिले में ताबड़तोड़ हो रही बाइक चोरी की वारदातों के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बुधवार को पुलिस ने नाक में दम करने वाले बाइक चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात बाइक बरामद की हैं। बरामद बाइक जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। गिरोह के सदस्य बाइक को बिक्री करने के लिए नेपाल ले जाने की फिराक में थे। पुलिस ने पकड़े गए सदस्यों के पास से एक देसी तमंचा, दो कारतूस और एक चाकू भी बरामद किया है। एएसपी ने थाना पहुंचकर पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ की।
बाइक चोरी की घटनाओं से पुलिस परेशान थी। फरधान क्षेत्र से 13 जून को बाइक चोरी हो गई थी। एसपी अखिलेश चौरसिया ने टीम गठित कर फरधान पुलिस को चोरों को पकड़ने के निर्देश दिए थे। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया बुधवार को फरधान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि संदिग्ध हालात में दो लोग सात बाइक के साथ नहर कोठी के पास खड़े हैं। सूचना पर एसओ तपेश्वर सागर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख दोनों आरोपी भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया और बाइक को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में पकड़े गए थाना फरधान क्षेत्र के गांव बहेरवा निवासी पवन वर्मा और राजेश पासी ने चोरी की बाइक बताते हुए उन्हें नेपाल में बेचने के लिए ले जाने की बात स्वीकार की। मीडिया के सामने दोनों आरोपियों ने स्वीकारा कि आठ-दस दिन पहले उन्होंने शहर के नर्सिंग होम और विकास भवन के पास से दो बाइक चोरी की थीं। बरामद सात बाइक में 13 जून को चोरी हुई खेतौसा निवासी अमरेंद्र वर्मा की भी बाइक है, लेकिन अन्य बरामद हुईं चार बाइक कहां से चोरी की गईं पुलिस अभी बता नही पाई। दो दिन पहले पुलिस ने बड़ी संख्या में असलहे बरामद कर एक शातिर बदमाश को दबोचकर चालान भेजा था।
विज्ञापन
डकैती के मामले में पवन हुआ था गिरफ्तार
आरोपी पवन नवंबर 2015 में सदर कोतवाली के अंतर्गत एनआरआरआई कॉलेज में हुई बहुचर्चित डकैती कांड में भी पकड़ा गया था। पांच माह जेल में रहने के बाद वह जमानत पर छूटा था।
विज्ञापन
टीम को एसपी करेंगे पुरस्कृत
एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि बाइक चोर गैंग पकड़ने में लगी टीम में एसओ तपेश्वर सागर, एसआई मुसाफिर प्रसाद, श्याम सिंह, महिपाल सिंह, सिपाही उदयभान सिंह, कमलेश कुमार, मनोज श्रीवास्तव और रोहित वर्मा शामिल थे। उन्होंने एसओ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि टीम को पांच हजार रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
.
चार बाइक कहां से चोरी की, यह पकड़े गए आरोपी सही से नहीं बता पा रहे हैं। चेचिस नंबर के जरिए बाइक मालिकों को ट्रेस किया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
-दीपेंद्र नाथ चौधरी, एएसपी