{"_id":"570a82914f1c1bf161c810c8","slug":"in-the-case-of-rape-invoice-two-blessings","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप मामले में एक का चालान, दो को अभयदान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप मामले में एक का चालान, दो को अभयदान
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आठ दिन से पुलिस हिरासत में थे तीनों आरोपी
एक आरोपी की ही मोबाइल लोकेशन हुई ट्रेस
शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को अगवा कर गैंगरेप करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी का चालान भेज दिया है। जबकि दो आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में छोड़ दिया गया। वहीं इस मामले में पीड़िता के पिता ने पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगाया है।
बता दें कि 27 मार्च को एक मोहल्ला निवासी शिक्षक की 15 वर्षीय पुत्री का संकटा देवी चौकी के निकट स्थित एटीएम के सामने से कार सवार तीन लोगों ने अपहरण कर लिया था, जिसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने तीन अप्रैल को मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया था, जिसके बाद से 10 अप्रैल तक तीनों आरोपियों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में रखा। पुलिस की दलील थी कि साक्ष्य जुटाकर आरोपियों का चालान किया जाएगा। उधर, छह अप्रैल को पीड़िता के कोर्ट के समक्ष 164 के बयान भी दर्ज हो गए। इसके बाद भी पुलिस मामले में वेट एंड वाच करती रही। रविवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आई और रविवार को ही एक आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया। जबकि दो आरोपियों को उनके परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।
मोबाइल लोकेशन के आधार पर घटनास्थल पर एक आरोपी की मौजूदगी ट्रेस हुई, जिसके चलते उसका चालान किया गया। जबकि दो अन्य आरोपियों के खिलाफ अभी जांच कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अखिलेश चौरसिया, एसपी