{"_id":"d22accc6f6bdc492ee1fd6be5886afa6","slug":"in-suspicious-circumstances-married-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 24 Apr 2015 06:27 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली की महेवागंज चौकी क्षेत्र के गांव लखनापुर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतका के भाई ने पीटकर मार डालने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
महेवागंज चौकी क्षेत्र के गांव लखनापुर निवासी रामसिंह की शादी धौरहरा क्षेत्र के एक गांव निवासी बृजमोहन सिंह की पुत्री अनीता (30) के साथ 13 साल पहले हुई थी। रामसिंह एक पैर से आंशिक विकलांग है। आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात को अनीता की देवरानी गुड़िया और गांव के ही रामनरेश ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। जब लोगों ने उसके शव को देखा तो पेट और चेहरा जला था, जिससे केरोसिन की दुर्गंध आ रही थी। मृतका के पति रामसिंह ने आग लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है। कुछ देर बाद सूचना पाकर मायके पक्ष के लोग भी लखनापुर गांव पहुंच गए। मौके की स्थिति को भांपते हुए मृतका के भाई अरविंद सिंह ने गांव के ही रामनरेश और गुड़िया पत्नी दिनेश सिंह के खिलाफ हत्या की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।