फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   In electoral rivalry Deshraj was murdered

चुनावी रंजिश में हुई  थी देशराज की हत्या

Sun, 20 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  फरधान। 
अमर उजाला ब्यूरो  फरधान।  Updated Sun, 20 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
In electoral rivalry Deshraj was murdered
हत्या - फोटो : अमर उजाला
मृतक के नौकर समेत दो हत्यारोपी गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन

देशराज हत्याकांड 

गांव लौकी निवासी देशराज वर्मा की चुनावी रंजिश में गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मृतक के नौकर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया, जबकि दो आरोपी फरार हैं। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया।

बता दें कि गांव लौकी निवासी पूर्व प्रधान का पुत्र देशराज वर्मा 16 नवंबर की रात गांव के बाहर बने अपने मुर्गीबाड़े पर गांव के ही नौकर सुरेश के साथ सो रहा था। आधी रात में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुट गई थी। पुलिस ने हत्या में शामिल चार लोगों में से मृतक के नौकर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ तपेश्वर सागर ने बताया कि देशराज की हत्या उसके नौकर सुरेश ने चुनावी रंजिश के कारण करवा दी थी। सुरेश ने बीडीसी का चुनाव लड़ा था, जिसमें देशरज ने मदद नहीं की थी। इसी बात को लेकर सुरेश नाराज रहता था। वहीं, गांव मैनभीरी थाना खीरी के रामू, राजू और नन्हू भी देशराज से मारपीट की घटना से रंजिश मानते थे। सुरेश ने इन्हीं लोगों के साथ मिलकर देशराज से बदला लेने की योजना बना डाली। 16  नवंबर को देशराज के परिवार में एक मुंडन संस्कार था। जिसकी वजह से घर के लोग व्यस्त थे। रात करीब 11 बजे देशराज खाना खा पीकर अपने मुर्गीबाड़े में सुरेश के साथ सोने चल गया। सुरेश ने रामू, राजू, और नन्हूू को फोन करके बुला लिया। सुरेश ने बताया कि देशराज को सोते समय ही रामू और राजू के साथ मिलकर दबा लिया। नन्हू ने रजाई के ऊपर से 15 बोर के असलहा से कनपटी पर गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। देशराज को मौत के घाट उतार कर रामू, राजू और नन्हू भाग गए। सुरेश भी घरवालों के बिना बताएं घर जाकर सो गया। सुबह जब घर वाले मुर्गीबाड़े पर गए तो देशराज को मृत पाया था। एसओ ने बताया कि पुलिस ने सुरेश और रामू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया। पुलिस फरार आरोपियों राजू और नन्हू की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed